Wednesday 17 August 2016

सावनी लड्डू ...

हरा भरा सावन और रक्षाबंधन। प्यारे प्यारे भाई बहनों के लिए तनु की यह हरियाली सौगात - 

सामग्री - 
पेठा मिठाई वाला - 8-10 पीस 

खोवा - 250 gr.
नारियल का बुरादा - 1 नारियल का 
गुलकंद - 1/2  कप 
हरा रंग - 1/2 tsp

विधि -
पेठे को कद्दूकस करके उसमें खोवा मिला लें 
उसे थोड़ा सा भून लें और इसी समय इसमें हरा रंग मिला दें 
अब इसमें थोड़ा थोड़ा गुलकंद भरकर लड्डू बना लें 
इन लड्डूओं को नारियल के बुरादे में लपेटें 
और खूब खाएं, खिलाएं।

By Tanu Varshney