Wednesday 20 March 2019

मशरूम कॉर्न पेस्ट्री. Mushroom Corn Pastry

सामग्री -


100 ग्राम मशरूम 
100 ग्राम मक्के के उबले दाने 
2 कलियाँ लहसुन की 
1 बड़ा चम्मच तेल 
50 ग्राम कद्दूकस की हुई चीज़ 
नमक, काली मिर्च स्वादनुसार 
1  छोटा चम्मच सूखा या ताज़ा थाइम (या अपने पसंद का हर्ब)
1  बड़ा चम्मच सावर क्रीम (बंधा हुआ दही)
1 रोल पफ़ पेस्टी का 
1 अंडा या 1 चम्मच दूध (ऊपर से लगाने के लिए )
थोड़ा ग्रीस प्रूफ कागज़ (ऑप्शनल)

विधि- 
  • मशरूम और लहसुन को काट लें 
  • एक पेन में तेल गरम करें 
  • उसमें कटा हुआ लहसुन और मशरूम डालें 
  • नमक, मिर्च और थाइम डालें तथा मशरूम पकने तक पकाएं 
  • अब इसमें मक्का के दाने डालें और दो मिनट तक पकाएं 
  • अब आंच बंद करें और इसमें सावर क्रीम व चीज डालकर मिला लें और थोड़ा ठंडा होने दें. 
  • अब पफ़ पेस्टी के रोल को फैलाएं उसके चौकोर (अपनी इच्छानुसार बड़े - छोटे) टुकड़े काट लें 
  • अब हर टुकड़े में मशरूम वाला भरावन भरें और अपनी इच्छानुसार डिजाइन में बंद करके पेस्ट्री बना लें 
  • इनको 1 घंटा फ्रिज में रख दें 
  • अब ओवन को 180 डिग्री पर प्री हीट करें 
  • एक ओवन ट्रे पर ग्रीस प्रूफ कागज़ लगाएं और पेस्ट्री पर अंडे का ग्लेज लगाकर उसमें रखें 
  • अब इन्हें सुनहरा होने तक बेक करें (लगभग 10 -15 मिनट) . 
आपकी स्वादिष्ट मशरूम कॉर्न पेस्ट्री

तैयार हैं. इन्हें अपनी पसंद की सॉस के साथ खाएं- खिलाएं। 

Tuesday 19 March 2019

सूजी के गोलगप्पे. Sooji ke golgappe


सामग्री
 -

गोलगप्पों के लिए
1 कटोरी सूजी
1/4 कटोरी गुनगुना तेल
1/2 छोटा चम्मच नमक
गरम पानी गूंथने के लिए
तेल तलने के लिए
एक गोल क़तर काटने के लिए

भरावन के लिए -
1 बड़ा आलू उबला, छिला हुआ
1 बड़ा चम्मच मटर सफ़ेद/ चना उबला हुआ (ऑप्शनल)
1/2 छोटा चम्मच भुना। पिसा जीरा
छोटा कटा प्याज (ऑप्शनल)
नमक. लाल पीसी मिर्च स्वादनुसार

पानी के लिए -
1/2 लीटर पानी
1 मुट्ठी पुदीना के पत्ते
3-4 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच काला नमक, भुना पिसा जीरा
1 बड़ा चम्मच जलजीरा मसाला (ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट
1/4 छोटा चम्मच हींग

विधि -

गोलगप्पों के लिए -
सूजी में तेल और पानी मिलकर अच्छी तरह गूंथ लें
अब इसे ढक कर 10 मिनट के लिए रख दें
फिर से खूब मॉल मॉल कर गूंथें जब तक सूजी का आटा मुलायम एवं चिकना न हो जाए
अब इसकी एक बड़ी पूरी बेलें
एक गोल क़तर से इसके छोटे छोटे गोले काट लें
अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इन टुकड़ों को बेलन से एक बार बेल कर गर्म तेल में डालते जाएँ
अब आंच धीमी करें और और धीमी आंच पर ही गोलगप्पों के ऊपर करछी से तेल डालते हुए गोलगप्पों को सेकें।
जब निचली सतह भूरी हो जाये तो गोलगप्पे निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें

अब पानी बनायें। 

पुदीना और हरी मिर्च को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें
अब इसे सभी सूखे मसलों के साथ पानी में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इसमें नमक, मिर्च और खटाई अपने स्वादनुसार बड़ा - घटा लें.

अब मसाला बनायें - 
आलू के छोटे छोटे टुकड़े काटें
इसमें चाहें तो मटर या चने एवं कटा हुआ प्याज मिलाएं
अब इसमें थोड़ा सा नमक और भुना, पिसा जीरा दाल कर मिला लें.


अब आपके गोलगप्पों के लिए सभी चीजें तैयार हैं. एक गोलगप्पा लें. उसकी उपरी सतह पर ऊंगली से छोटा सा छेद करें। अब इसमें भरावन भरें और पानी भर कर पूरा गोलगप्पा एक साथ मूंग में रखें और मजे लेकर खाएं - खिलाएं. 

BY
Tanu

Monday 18 March 2019

तरबूजी स्ट्रॉबेरी बर्फी. Tarboozi Strawberry Burfee

सामग्री -

1 कप खोवा 
2 बड़े चम्मच स्ट्रॉबेरी क्रश या सिरप 
2 सफ़ेद ब्रेड के पीस, किनारे काट कर चूरा (क्रम्ब) किये हुए  
1 चुकंदर, रंग के लिए (छील कर, घिस कर, उसका जूस निकाल लें.)
1 छोटा चम्मच चीनी 
1 छोटा चम्मच घी 
1 बड़ा चम्मच नारियल का बुरादा 
1 बड़ा चम्मच या मुट्ठी भर हरे रंग की टूटी- फ्रूटी या चॉको चिप 

विधि -

  • खोवे को भून लें 
  • उसमें चीनी डाल कर, चीनी घुलने तक पका लें 
  • आंच धीमी करें और टूटी फ्रूटी / चॉको चिप छोड़कर सभी सामग्री मिला लें 
  • अब इसे एक बार मिक्सी में चला लें 
  • अब यदि यह जमने लायक मिश्रण से ढीला लगे तो इसे एक बार और आंच में पका लें. 
  • अब इसे एक चिकनी ट्रे में  टूटी फ्रूटी या चॉको चिप डालकर, अच्छी जमा दें 
  • इसे सेट होने के लिए 15 मिनट फ्रिज में रखें, फिर निकालकर मनपसंद आकार में काट लें.
आपकी तरबूज़े की फांक सी लगने वाली खूबसूरत, स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी बर्फी तैयार है. 

Sunday 17 March 2019

झटपट, चटपटी केक

सामग्री -

चिड़वा - 1 कप
ब्रेड पीस - 2 
कार्न फ्लार - 1 बड़ा चम्मच
सूजी - 1 बड़ा चम्मच
दही - 2 से 3 बड़े चम्मच
प्याज  - 1 बारीक कटा
लहसुन पाउडर - 1 छोटा चम्मच
राई - 1 छोटा चम्मच
तेल सेकने के लिए 
नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा, चाट मसाला, हरी मिर्च, हरा धनिया ( स्वादानुसार )

विधि - 
  • तेल को छोड़कर बाकी सभी सामग्री अच्छी तरह मिला लें। 
  • किसी बर्तन में चिकनाई लगा कर बर्फी की तरह जमा दें व सैट होने के लिए 15 मिनट फ्रिज में रख दें। 
  • निकाल कर मनपसंद आकार में काट कर, तेल में शैलो फ्राई कर लें।
By:
TANU

Saturday 16 March 2019

वेज स्तालिच्नी सलाद / Veg Stalichny Salad

स्तालिचनी सलाद रूस का एक प्रमुख, पारम्पारिक सलाद है. जिसे लगभग हर आयोजन पर परोसा जाता है एवं घर में भी प्रमुखता के साथ इस्तेमाल किया जाता है. रूस में मूल रूप से यह सलाद मांसाहारी होता है और इसमें  चिकिन और सॉसजेस का प्रयोग होता है. परन्तु हमने इसके शाकाहारी रूप में कुछ बदलाव किये हैं और इनके बजाय पत्ता गोभी का इस्तेमाल किया है. 

सामग्री - 

1 बड़ा उबला आलू
1 अण्डा (सख्त उबला हुआ)
1 गाजर छील कर बारीक कटी हुई
1 /4  पत्ता गोभी बारीक कटी हुई
1 बड़ा चम्मच मटर के दाने (उबले)
4 छोटे या 1 बड़ा गिरकिंग्स (पिकल्ड खीरा)
2 बड़े चम्मच मायोनीज
1 छोटा चम्मच मस्टर्ड पेस्ट या सॉस
1 खाने का चम्मच सफ़ेद सिरका
1 छोटा चम्मच ताजा या सूखा डिल (ऑप्शनल)
नमक, काली मिर्च स्वादनुसार

विधि -
  • सबसे पहले एक बड़े बाउल में अण्डा  और आलू को छील कर बारीक काट लें। 
  • अब सभी सब्जियां इसमें मिला दें। 
  • गिरकिंग्स को छोटा छोटा काट कर मिलाएं। 
  • अब मायोनीज, सिरका, मस्टर्ड, सिरका, डिल, नमक, काली मिर्च सबको डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसे डिल या बेसिल की ताजा पत्तियों के साथ सजाकर परोसें।   

आपका सलाद तैयार है। चाहें तो इसे ऐसे ही खाएं या ब्रेड पर सैंडविच फीलिंग की तरह इस्तेमाल करें।



Friday 15 March 2019

कुरकुरे दही के शोले

सामग्री -

1 कप बंधा हुआ सख्त दही
4 पीस सफ़ेद ब्रेड के
1 छोटी शिमला मिर्च
1 माध्यम प्याज
1 गाजर
1 बड़ा चम्मच हरा धनिया बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
नमक स्वादनुसार
तलने के लिए तेल

विधि -

  • प्याज, गाजर, शिमलामिर्च सबको छील कर एकदम महीन काट लें। 
  • अब बंधे हुए दही में इन सब कटी सब्जियों और मसालों को  मिला दें। 
  • ब्रेड के किनारे काटें और अलग कर लें। 
  • अब ब्रेड पीस और किनारों को अलग अलग ग्राइंड कर लें। 
  • अब बीच वाले पीस को भी दही वाले मिक्चर में अच्छी तरह मिला दें। 
  • अपनी हथेलियों पर थोड़ा तेल लगाकर, इस मिक्चर के सिलेंडर आकार के कटलेट बनाएं। 
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
  • कटलेट्स को ब्रेड के किनारे वाले चूरे में लपेटें और गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें। 
  • आपके कुरकुरे दही के शोले तैयार हैं।  इन्हें अपनी मनपसंद चटनी के साथ परोसें 

BY
Yukti