Sunday 19 February 2017

मिल्क केक



सामग्री:- 
दूध   - 2 लीटर
चीनी - 250 ग्राम
घी - 1 छोटी चम्मच
पिसी इलायची - 1/2 छोटी चम्मच
विधि :- 
दूध को किसी भारी तले के बर्तन में करीब एक घंटे तक उबालें. 
जब खोवा जैसा बनने लगे ( 500ग्राम बना बनाया खोवा भी ले सकते हैं) तब उसमेंं चीनी डालें और लगातार चलाते रहें. 
हल्का भूरा रंग आने पर घी और इलायची डालें.
और धीमी आँच पर चलाऐं,चलाते चलाते बीच बीच में 2-3 बार पानी के छींटे मारते जाऐं. 
जमने लायक होने पर ,एक ऊँचे किनारे वाली कोई थाली या डिब्बा लें ,उसपर घी लगाऐं और जमा दें...
1-2 घंटे बाद चाकू की सहायता से निकाल लें और मनचाहे आकार में काट ले.

BY TANU

Tuesday 14 February 2017

खस्ता दिल...



सामग्री (दिल के लिए )
मैदा - 2 कप  
सूजी - 1 /2 कप 
तेल (मोयन के लिए)
तेल (तलने  के लिए 
नमक (स्वादनुसार)

*इन सभी को मिलाकर, थोड़ा सख्त गूंथ कर एक घंटे के लिए ढककर रख दें.

सामग्री -(भरावन के लिए)
प्याज - 1 बारीक कटी हुई 
लहसुन - 2 -3 कलियाँ, बारीक कटी हुईं 
पनीर - 100 ग्राम (हाथ से मसला हुआ)
पालक - आधा गड्डी बारीक काटा हुआ
चीज़- 2 क्यूब घिसा हुआ 
नमक - स्वादनुसार 
चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच 
तेल - 2 चम्मच 

विधि -
एक बर्तन में तेल डालें 
फिर चीज को छोड़कर बाकी सभी सामग्री डालें 
पालक का पानी सूखने तक भूने 
अब चीज़ भी मिला दें 
अब मैदे की पूरियां बेलें और उन्हें दिल वाले सांचे से काट लें 
अब एक दिल के आकार की पूरी पर थोड़ी सामग्री (भरावन) रखें और उसके ऊपर एक और दिल वाली पूरी रखकर, किनारे अच्छी तरह दबाकर बंद कर दें 
इन किनारों को एक कांटे की मदद से अच्छी तरह सील कर दें
अब इन्हें मद्धम आंच पर सावधानी से गोल्डन रंग आने तक सेक लें.
आपके स्वादिष्ट खस्ता दिल तैयार हैं 
इन्हें अपनी मनपसंद चटनी या केचप के साथ खाएं और खिलाएं.

BY TANU 

प्रेम दिवस शुभ हो ❤ 

Wednesday 1 February 2017

चॉको चैरी रोल.

सामग्री :-
खोवा - 1 कप
चीनी पिसी - 1/4 कप
कोको पाउडर - 1 छोटी चम्मच
हरा रंग - 1 छोटी चम्मच
पिसी इलायची - 1छोटी चम्मच
टूटी फ्रूटी - थोड़ी सी

विधि :- 
भारी तले के बर्तन में खोवा व चीनी व इलायची को मिलाकर हल्का भूरा होने व पानी सूखने तक भूनें . 
ठंडा होने पर टूटी फ्रूटी डालें और दो बराबर भागों में बाँट लें. 
एक भाग में कोको पाउडर व दूसरे में हरा रंग अच्छी तरह मिलाऐं. 
अब एक पालीथीन पर हल्का सा घी लगाकर उसपर कोको पाउडर वाला खोवा रखें ,
फिर उसपे दूसरी पालीथीन रखें और हल्के हाथों से लम्बा लम्बा बेल ले.
हरे वाले खोवे का रोल सा बनाकर इसपर रखें व एकसाथ रोल कर के 2 घंटे फ्रिज में रखें.
निकाल कर पीस काट लें।

BY Tanu