Showing posts with label Diwali Special. Show all posts
Showing posts with label Diwali Special. Show all posts

Monday, 29 October 2018

गुलाब टुकड़ा

सामग्री -

1 कप काजू पिसा हुआ
1/2 कप पिस्ता मोटा दरदरा पिसा हुआ
1/2 कप चीनी पिसी हुई
1/2 कप गुलाब की पंखुड़िया
1 छोटा चम्मच गुलाब एसेंस या गुलाब जल
1 खाने का चम्मच रूहअफजा
100 ग्राम बिना नमक का मक्खन 
1 छोटा चम्मच खाने का तरल लाल रंग ( इच्छित)

विधि -

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ियों को एक माइक्रोवेव सेफ प्लेट या बाउल में रख कर 1  मिनट के लिए है पर माइक्रोवेव कर लीजिये 
  • अब इन पंखुड़ियों को निकालकर एक कागज़ पर या कपडे पर फैला लीजिये. 
  • अब एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में पिसा काजू, पिस्ता, चीनी और मक्खन डालकर हाई पर 3 मिनट माइक्रोवेव कीजिये.
  • इसे निकालिए, अच्छी तरह चलाकर मिलाइए और फिर 2 मिनट के लिए माइक्रो कीजिये.
  • इसे फिर निकालिए अच्छी तरह चलाइये और 1 मिनट के लिए और माइक्रो कीजिये.
  • अब इसे निकालकर अच्छी तरह चलाइये और इसमें रूहअफजा, गुलाब की पंखुड़ियां डालकर अच्छी तरह मिलाइए और इसे फिर से 1 मिनट के लिए माइक्रो कीजिये.
  • अब इस मिश्रण को बाहर निकालकर 2 मिनट आराम दीजिये फिर इसमें गुलाब जल/ एसेंस और लाल रंग अच्छी तरह मिलाइए.
  • इस मिश्रण को एक चिकनी थाली नुमा बर्तन में डालकर फैला दीजिये और ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये. 
  • ठंडा होने पर इसके मनचाहे पीस काटिए और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसिये.
*नोट -
उपरोक्त विधि को आप माइक्रोवेव के स्थान पर गैस पर भी बना सकते। बस गैस पर रख कर मिश्रण को लगातार चलाते रहिये। समय अवधि सामान रहेगी और पहले पंखुड़ियों को आधे चम्मच घी में हल्का भूनना होगा* 

Sunday, 28 October 2018

मुरमुरा फ्रीटर्स

सामग्री -

2 कप मुरमुरे 
1 कप दही 
4 बड़े चम्मच बेसन 
1 प्याज कटा हुआ 
1 उबला आलू मसला हुआ 
आधा छोटा चम्मच अजवाइन 
5 -6  करी पत्ते 
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
नमक, मिर्च, हरा धनिया स्वादनुसार 
तेल तलने के लिए 
1 /2  कप पानी 

विधि -

  • दही को आधा कप पानी डाल कर अच्छी तरह चला लें.
  • इसमें मुरमुरे डालकर 1 5  मिनट के लिए भिगो दें 
  • अब इसमें बाकी सभी सामग्री डालें और अच्छी तरह मिला लें 
  • हाथ या चम्मच में थोड़ी थोड़ी सामग्री लेकर इन्हें गरम तेल में पकोड़ों की तरह सुनहरा होने तक तलें 
  • अब इन्हें किचन टॉवल या अखबार के कागज़ पर निकालें और मनपसंद चटनी के साथ परोसें।
By
Tanu

Saturday, 27 October 2018

मैंगो केसर डिलाइट (Mango Saffron Delight)

सामग्री-

1 कप (250 ग्राम) रिकोटा चीज़ 
1 /4  कप पिसी चीनी 
1 बड़ा चम्मच आम का गूदा या प्यूरी 
8 -10 केसर के धागे 
4 -5 पिस्ता बड़े टुकड़ों में कटे हुए सजाने के लिए 
1 छोटा चम्मच घी 
1 माइक्रोवेव सेफ बाउल 

विधि -
  • रिकोटा चीज और चीनी को एक माइक्रोवेव सेफ बाउल में डालकर 1 मिनट हाई  पर माइक्रोवेव करे 
  • इसे निकालें और अच्छी तरह चलाकर फिर 1 मिनट है पर माइक्रोवेव में रखे। 
  • इसी तरह, यही क्रम और 4 -5  बार दोहराएं जब तक कि यह दरदरे छेने जैसा न दिखने लगे। हर 1 मिनट बाद बाउल को माइक्रोवेव से बाहर निकालकर अच्छी तरह चला लें। 
  • फिर इसे बाहर निकालें और इसमें मैंगो प्यूरी डालकर फिर से आधा मिनट के लिए माइक्रोवेव करें 
  • अब इसमें केसर के धागे दाल कर इसे करीब 2 -3 मिनट तक बाहर ठंडा होने दें. 
  • अब अपनी हथेलियों पर हल्का सा घी लगाकर, एक चम्मच मिश्रण लें और हलके साथ से उसकी गोलियां बना लें.
  • इन गोलियों को मनचाहा आकार दें। 
  • अब इनके ऊपर केसर के धागे और कटा पिस्ता लगाकर करीब आधा घंटा फ्रिज में रख दें 
  • आपके मैंगो केसर डिलाइट तैयार हैं, इन्हें एकदम ठंडा ठंडा परोसें। 

Mango Saffron Delight

Ingredients:

1 cup (250 g) Ricotta cheese
1/4 cup powdered sugar
1 tbs mango pulp or pure
8-10 threads of saffron
4 -5 pistachios chopped to decorate
1 tsp ghee
1 Microwave Safe Bowl

Method:

  • ·       Take ricotta cheese and sugar in a microwave-safe bowl.
  • ·       Mix them vigorously.
  • ·       Microwave it on high for one minute.
  • ·       Then microwave again for one minute and take out it from the microwave and mix it well.
  • ·       Repeat this process for another 4-5 minutes till the cheese sugar mix will slowly thicken and will slightly grainy.
  • ·       Make sure you keep stirring the mix for every one minute and don’t let the cheese stick to the bottom.
  • ·       Now add Mango pulp or pure and mix thoroughly.
  • ·       Microwave it for half more minute again.
  • ·       Add the saffron now and mix well.
  • ·       Let the mix cool for 2 to 3 minutes.
  • ·       Now grease your palms with ghee generously and take a small quantity of the cheese mixture and roll it into a round ball or as per your preference.
  • ·       Garnish them with couple of saffron thread and chopped pistachios and refrigerate them for at least half an hour
  • ·       Best to serve chilled.



Friday, 26 October 2018

चीज़ स्टिक.

सामग्री -

पनीर ........................ 250 gm
क्रीम ......................... 11/4 tbsp
दही पानी निकाला हुआ ..... 2 tbsp
काजू पेस्ट ................... 1 tbsp
अदरक पेस्ट ................ 1/2 tsp
लहसुन पेस्ट ................ 1/2 tsp
हरी मिर्च .................... 1/2 या 1 tsp बारीक कटी , स्वादानुसार 
हरा धनिया ................. 1 tsp , बारीक कटा 
सफ़ेद तिल का पेस्ट ........ 1/2 tsp
इलाइची पाउडर ............ 1/4 tsp से जरा कम 
नमक ....................... स्वादानुसार 
सफ़ेद तिल ................. 1/2 कप , बिना तेल भुना हुआ 
रिफाइंड .................... शैलो फ्राई करने के लिए 
आइस क्रीम की स्टिक ..... 10


विधि -

  • पनीर के एक बराबर 10 मनचाहे आकार में टुकड़े काट लीजिये।
  • क्रीम , दही , काजू , अदरक , लहसुन , हरी मिर्च , हरा धनिया , तिल , इलाइची और नमक बहुत अच्छी तरह मिला लीजिये।
  • तैयार मिश्रण में पनीर को मैरीनेट कीजिये 30 से 40 मिनट।
  • हर टुकड़े में आइस क्रीम स्टिक लगा कर भुने हुए तिल में लपेटिये और धीमी और कभी मध्यम आँच करते हुए शैलो फ्राई कीजिये।
  • सुनहरा होने पर पेपर टॉवल पर निकाल लीजिये।
  • लहसुन धनिया और नारियल दही की चटनी के साथ सर्व कीजिये।
By
Leena Malhotra 

Thursday, 25 October 2018

शाकाहारी कीमा बॉल्स .

सामग्री -

5 उबले आलू
2 बड़े चम्मच सोया ग्रेनुएल्स (Meat free Keema)
1 प्याज बारीक कटा हुआ 
1 टमाटर बारीक कटा हुआ 
3-4 लहसुन की कलियाँ बारीक कटी हुईं 
1 हरी मिर्च 
1/4 कप मटर के दाने 
2 ब्रेड पीस का चूरा
1/4 छोटा चम्मच जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर,
१ छोटी चम्मच नीबू का रस और टमाटर की सॉस 
नमक, मिर्च स्वादनुसार 
2  चम्मच तेल भरावन को भूनने के लिए 
तेल तलने के लिए

विधि -
भरावन के लिए- 
  • सोया ग्रेनुल्स को 10 मिनट पानी में भिगो दें 
  • फिर छलनी में निथारकर निचोड़ लें.
  • एक पैन में 2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें और उसमें जीरा, हल्दी, धनिया पाउडर डालें 
  • अब इसमें प्याज, लहसुन, टमाटर डालकर तेल छोड़ने तक भूने 
  • फिर हरी मिर्च, मटर और सोया ग्रेनुल्स डाल दें. 
  • अब नमक, मिर्च, नीबू का रस और टमाटर की सॉस डालें और 2 मिनट और भूने. 
  • भरावन तैयार है. इसे एक बर्तन में निकाल लें 

ऊपरी परत बनाने की विधि -
  • आलू को छील कर घिस लें
  • इसमें नमक और ब्रेड का चूरा मिलकर अच्छी तरह मिलाएं 
  • अब इसे हथेली पर थोड़ा फैलाकर उसमें एक चम्मच भरावन रखें और अच्छी तरह बंद कर के गोला बना लें 
  • अब इसे गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें 
  • तेल से निकालें और बीच में से आधा काटकर मन पसंद चटनी के साथ गरमागरम परोसे. 
By
Tanu 


Tuesday, 23 October 2018

कुरमुरा करेला भेल




सामग्री –

1 कप सूखा चिड़वा 
2 करेले
½ कप मूंगफली
¼ छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
1 छोटा चम्मच पीसी सौंफ 
  नमक, लाल पीसी मिर्च स्वादनुसार
  तेल तलने के लिए
1 बारीक कटा छोटा प्याज और आधे नीबू का रस ऊपर से डालने के लिए.

विधि –

  • सबसे पहले करेले को छील कर उसके पतले पतले, गोल पीस काट लीजिये
  • इन्हें धोकर, हल्का नमक लगाकर किसी कपड़े या किचेन टॉवल पर फैलाकर सुखा लीजिये
  • जब इनका पानी निकल जाए तब, एक कड़ाही में तेल तेज गर्म कीजिये और इन करेले के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक तल लीजिये.
  • अब इन्हें निकाल कर अलग रख लीजिये
  • कड़ाही में से सारा तेल निकालिए और उसमें सिर्फ 1 बड़ा चम्मच तेल रहने दीजिये.
  • अब गैस जलाइए और इसमें मूंगफली डालकर मध्यम आंच पर लगभग 2 मिनट भूनिए
  • अब इसमें चिड़वा और करेला भी दाल दीजिये और अच्छी तरह मिलाइए
  • इसमें अब नमक, मिर्च, अमचूर पाउडर, सौंफ डालिए और अच्छी तरह मिलाकर आंच बंद कर दीजिये.
  • इस मिक्सचर को एक बर्तन में निकालिए और ठंडा होने दीजिये.
  • अब इसे एक एयर टाईट डिब्बे में डाल कर रखिये.
  • जब खाना या परोसना हो तो आप इसे यूँ ही डिब्बे में से निकाल कर चाय के साथ खाएं 
  • या इसके ऊपर कटा प्याज, नीबू का रस आदि डालकर, भेल बनाकर परोसें आपकी मर्जी.




.


Tuesday, 4 September 2018

झटपट मिल्क केक

सामग्री -

एक डिब्बा कंडेंस्ड मिल्क 
2 बड़े चम्मच दही (जमा हुआ) 
आधा गिलास मिल्क पाउडर, 
2 चम्मच मक्खन या घी
सजाने के लिए पिसे हुए पिस्ते। 








विधि  
  • सारी सामग्री एक माइक्रोवेव प्रूफ़ बाउल में मिलाइए
  • अब इसे माइक्रोवेव पर 3 मिनट रखिर 
  • इसे निकालिए, अछी तरह चलाइए और 1-1 मिनट करके (हर एक मिनट में निकालकर अछी तरह चलना है) फिर माइक्रो में 3 मिनट के लिए रखिए। 
  • अब जब मिश्रण हल्का सा लगने लगे, यानी खोवा सा दिखने लगे, घी छोड़ दे, तो निकालिए, ग्रीस की हुई ट्रे में मिश्रण को जमाइए।
  • इसके ऊपर थोड़ा थोड़ा पिसा हुआ पिस्ता बुरककर सजाइए।
  • अब इसे फ्रिज में जमने के लिए रख दीजिए और आधे घंटे बाद निकालकर मन चाहे पीस में काटिए।
  • बस आपका झटपट स्वादिष्ट मिल्क केक तैयार है। 

Thursday, 19 October 2017

सरप्राइज अनार बॉम्ब.

सामग्री :

खोवा - 1/2 किलो
चीनी -  250 ग्राम
गोले का बुरादा - 250 ग्राम
घी - 1 छोटा चम्मच
पिसी इलायची - 1 छोटी चम्मच 
खाने वाला पीला रंग - 1/2 छोटा चम्मच
छोटे वाले छेने के रसगुल्ले - 1/2 किलो

*( घर पर बनाने के लिए हमारी पिछली रसमलाई की रेसिपी देखें और टिकिया की जगह छोटी छोटी गोलियां बना लें और बाद में दूध में न डालें । या बाजार से बने बनाये ले लें )

विधि :
  • एक पैन में 1/4 कटोरी पानी लें, उसमे चीनी डालें, जब चीनी घुल जाये तो खोवा डालें और अच्छी तरह मिला लें.  
  • फिर गोले का बुरादा, इलायच, रंग, घी डालें और एक दो मिनट तक चलायें ।
  • फिर एक प्लेट में निकाल लें, हल्का सा ठंडा होने पर एक बराबर के पेड़े बना लें.
  • हर एक पेड़े में एक एक रसगुल्ला भर कर तिकोनी शेप दे दें ।
  • तैयार हैं आपके सरप्राइज अनार बॉम्ब  - 

By Tanu-


Wednesday, 18 October 2017

मालपूये.


सामग्री - (करीब दस पुओं के लिए)

आधा कप मैदा 
एक कप दूध 
एक छोटा चम्मच सौंफ 
एक कप चीनी 
एक कप पानी 
एक छोटा चम्मच हरी इलायची का पाउडर 
घी (तलने के लिए )
पिस्ता ( सजाने के लिए )

विधि -
  • सबसे पहले मैदा को एक बड़े बर्तन में लेकर दूध से घोल लें. (उसका पतला सा घोल बन जाना चाहिए, ऐसा कि चम्मच से घी मे डालने पर अपने आप ही फ़ैल जाए).
  • इस घोल में सौंफ डाल दीजिए .
  • एक फ्लेट कढाई नुमा बर्तन में घी गर्म कीजिये. 
  • जब तक घी गर्म हो, चाशनी बना लीजिए -एक अलग बर्तन में पानी और चीनी डाल कर आंच पर चढ़ा दीजिए. एक उबाल आने के बाद २ मिनट तक और पकाइए और आंच बंद कर दीजिए 
  • अब घी गर्म हो गया हो तो आंच मद्ध्यम कर दीजिए. 
  • अब इस गर्म घी में एक बड़े चम्मच से धीरे से मैदा का घोल छोड़िये. और एक तरफ से सुनहरा सिक जाने के बाद उसे पलट दीजिए. 
  • दोनों तरफ से सुनहरा सिक जाने के बाद ये पुआ चाशनी में थोड़ी देर डुबो कर निकाल लीजिए. 
  • इसी तरह सारे पुए बना लिजिये और उनके ऊपर कटे पिस्ते सजा कर परोसिये.
  • आप चाहें तो पुओं को उंगली से हल्का सा रोल करके भी सजा सकते हैं.

Saturday, 14 October 2017

झटपट खजूर - नट बम.

दिवाली आने वाली है और हमें होश ही नहीं. आज बनाई दिवाली की पहली मिठाई - झटपट खजूर - नट बम -

सामग्री -
एक बड़ी कटोरी मीठे खजूर. 
एक छोटी कटोरी - काजू, बादाम, पिस्ता ( सब मिलाकर )
एक बड़ा चम्मच घी.

विधि -
  • सभी मेवों को काट कर या दरदरा मिक्सी में पीसकर घी में हल्का सा भून लीजिए. 
  • खजूर की गुठलियाँ निकालिए और खजूर को भी मिक्सी में पीस लीजिए. 
  • पिसे हुए खजूर में भूने हुए सूखे मेवे डालिए और अच्छी तरह हाथ से गूंथते हुए मिलाइए .
  • अब इस मिक्चर के छोटे छोटे लड्डू बना लीजिए .
लीजिए हो गए तैयार आपके बेहद सेहतमंद, स्वादिष्ट, खजूर - नट बम. 

Saturday, 29 October 2016

केसर- बादाम तिरंगी बर्फी

"भुक्खड़ घाट" पर दिवाली सप्ताह - जहाँ चटोरियों की टोली लेकर आएगी आपके लिए -
हर रोज एक नया व्यंजन ...
कुछ देसी कुछ फ्यूजन...

आज का पकवान -
केसर- बादाम तिरंगी बर्फी
सामग्री -  2  डिब्बे कन्डेन्स्ड मिल्क  2 गिलास सूखा दूध का पाउडर 
200 ग्राम मक्खन
100 ग्राम बादाम पिसे हुए 
हरा रंग 
केसर 
विधि  सबसे पहले कन्डेन्स्ड मिल्क, सूखा दूध का पाउडर, मक्खन को एक मिक्रोएबल बाउल में डाल कर 3 मिनट के लिए हाई पर माइक्रो कीजिये।  अब इसे निकालिये और चम्मच से अच्छी तरह मिलाइये। फिर से 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखिये।  एक बार फिर निकालिये , मिलाइये और फिर 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखिये। 
अब इस मिश्रण के तीन बराबर भाग करिये 
एक भाग में एक चुटकी केसर एक चम्मच दूध में घोल कर मिलाइये 
दूसरे भाग में हरा रंग एक चम्मच पानी में घोलकर मिलाइये 
और तीसरे भाग में बादाम मिला दीजिये 
अब एक चिकनी ट्रे में - पहले हरा मिश्रण फिर बादाम वाला सफ़ेद और फिर केसर वाले मिश्रण की परत लगाइये 
अब इसे जमने के लिए रख दीजिये और फिर मन पसंद आकार में पीस काट लीजिये 
आपकी केसर -बादाम तिरंगी बर्फी तैयार है. 


Thursday, 27 October 2016

चकरी और सूतली बम...

"भुक्खड़ घाट" पर दिवाली सप्ताह - जहाँ चटोरियों की टोली लेकर आएगी आपके लिए -
हर रोज एक नया व्यंजन ...
कुछ देसी कुछ फ्यूजन...
आज का पकवान -
चकरी और सूतली बम- 
सामग्री ( सूतली बम) :-
मैदा - 1 कप
सूजी - 1/2 कप
बेसन - 1/2 कप
पालक उबला पिसा - 1/2 कप
नमक, चाट मसाला, धनिया पाउडर, तेल
विधि:- 
मैदा में पालक, नमक व 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गूँध कर रख दें.
सूजी,बेसन,2 चम्मच तेल,नमक व सब मसाले डाल कर अलग गूँध लें.
मैदा की एकदम पतली पूरी बेलकर उसकी पतली पतली पट्टियाँ काट लें.
बेसन सूजी वाले आटे के छोटे छोटे गट्टे से बनाकर उनपर मैदै की पट्टियाँ लपेट दें और ऊपर छोटी सी बत्ती बना दें.
तेल गरम कर, मद्धम आँच पर मठरियों की तरह तल लें.
सामग्री ( चकरी):- 
मैदा -1 कप
बेेसन - 2 बड़ी चम्मच
सूजी-  2 बड़ी चम्मच
ब्रेड - 4 पीस
दही - 1/2 कप
अदरक हरी मिर्च का पेस्ट- 1 चम्मच
नमक , भुना जीरा,गरम मसाला पाउडर, 
तेल
विधि :- 
मैदा, बेसन,सूजी को 2 चम्मच तेल का मोयन और नमक डाल कर गूँध लें..
दही में 1/2 कप पानी मिला लें व इसमें ब्रेड के छोटेछोटे टुकड़े कर के डाल दें.
जब फूल जाए तो सारे मसाले मिला कर पेस्ट बना लें.
जो आटा तैयार किया था उसकी पतली पूरी बेलें 
उसपर ब्रेड का पेस्ट लगाऐं.
इसे रोल कर के 5 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें फिर तेज चाकू से पीस करें, 
हल्के हाथों से दबाऐं और गरम तेल में सेक लें .
ठंडे होने पर एयर टाइट डिब्बे में रखें .
यह चकरियाँ 2-3 दिन तक रखी जा सकती हैं.
धूम धाम धड़ाम 💥 🎆 💣
By - Tanu 


Tuesday, 25 October 2016

नारियल बम...

"भुक्खड़ घाट" पर दिवाली सप्ताह - जहाँ चटोरियों की टोली लेकर आएगी आपके लिए -
हर रोज एक नया व्यंजन ...
कुछ देसी कुछ फ्यूजन...
आज का पकवान -
नारियल बम -
जो फूटेगा आपके मुँह के अंदर।
सामग्री - 
एक डिब्बा कन्डेन्स्ड मिल्क 
1 गिलास सूखा दूध का पाउडर 
100 ग्राम मक्खन
150 ग्राम नारियल का बुरादा 
चॉकलेट चिप्स या नटैला स्प्रैड
विधि 
सबसे पहले एक बर्तन में नारियल का बुरादा डालकर एक मिनट के लिए
माइक्रो कर लीजिये।
अब कन्डेन्स्ड मिल्क, सूखा दूध का पाउडर, मक्खन को एक मिक्रोएबल बाउल में डाल कर 3 मिनट के लिए
हाई पर माइक्रो कीजिये। 
अब इसे निकालिये और चम्मच से अच्छी तरह मिलाइये। फिर से 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखिये। 
एक बार फिर निकालिये , मिलाइये और फिर एक मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखिये। 
अब इस मिश्रण को निकालिये और इसमें नारियल का बुरादा मिला दीजिये। ( थोड़ा बुरादा बाद में लड्डू लपेटने
के लिए बचा लीजिये) 
अब इसकी छोटी छोटी लोइयां (जितने बड़े आप लड्डू बनाना चाहें) बना लीजिये।
अब हर एक लोई के अंदर २-३ चॉकलेट चिप या आधा छोटा चम्मच नटैला स्प्रैड भर कर उसे फिर लड्डू की
तरह गोल कर लीजिये। अब इन लड्डुयों को नारियल के बुरादे में लपेट कर थोड़ी देर फ्रिज में रख दीजिये
फ्रिज से निकालिये, और एक बम अपने मुँह में रखिये । हुआ धमाका 💥 ? मीठा मीठा , प्यारा  प्यारा 😄

By Niha

Monday, 14 March 2016

चॉको बाइट - Choco Bite (सिर्फ 6 मिनट में )

इस "होली उत्सव" में बाजार से खरीदिये नहीं, घर पर बनाइये - सिर्फ छ: मिनट में तुरत फुरत स्वादिष्ट चॉको बाईट 

सामग्री - 
एक डिब्बा कन्डेन्स्ड मिल्क 
1 गिलास सूखा दूध का पाउडर 
100 ग्राम मक्खन 
1 मिल्क चॉकलेट (मनपसंद)

विधि 
सबसे पहले कन्डेन्स्ड मिल्क, सूखा दूध का पाउडर, मक्खन को एक मिक्रोएबल बाउल में डाल कर 3 मिनट के लिए हाई पर माइक्रो कीजिये। 
अब इसे निकालिये और चम्मच से अच्छी तरह मिलाइये। फिर से 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखिये। 
एक बार फिर निकालिये , मिलाइये और फिर एक मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखिये। 
अब इस मिश्रण को निकालिये और चिकनी की हुई एक प्लेट या ट्रे में बिछाइये और कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दीजिये।
तब तक एक अलग बाउल में चॉकलेट के टुकड़े करके 1 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखिये। चॉकलेट पूरी तरह पिघल जाए तो उसे सेट किये हुए मिश्रण के ऊपर फैला दीजिये।
अब इसे ठंडा होने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में रख दीजिये। 
फ्रिज से निकालिये, चाँदी के बर्क लगाइये और मनचाहे आकार में बाइट काट कर परोसिये। 



Friday, 12 February 2016

दिलरुबा बर्फी

सामग्री -
एक गिलास सूखा दूध का पॉउडर 
दो सौ ग्राम बिना नमक का मक्खन 
एक डिब्बा कन्डेन्स्ड मिल्क (400gm)
एक बड़ा चम्मच स्ट्रोवेरी या रसवरी जैम (बिना बीज का )
एक छोटा चम्मच गुलाब जल या गुलाब एस्सेंस 
एक चुटकी लाल, गुलाबी या नारंगी खाने वाला रंग (अपनी पसंद अनुसार) 
सजाने के लिए कुछ गुलाब की पत्तियां और छिले, बादाम के फ्लेक्स
एक छोटा हार्ट शेप का कुकी कटर  

विधि 
दूध पाउडर, मक्खन और कन्डेन्स्ड मिल्क को एक माइक्रोवेव प्रूफ बाउल में डालें और हाई पावर पर माइक्रोवेव में तीन मिनट के लिए रख दें 
अब इसे निकालें, ठीक से चलायें और इसमें जैम, गुलाब जल /एस्सेंस डालें और फिर से २ मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
एक बार फिर निकालें और अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर एक मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखें।
अब तक आपको यह मिश्रण खोवे की तरह दिखने लगेगा। 
अब इसमें अपनी पसंद का रंग मिलाएं और एक ग्रीस की हुई थाली या प्लेट में करीब एक इंच ऊँचा फैला दे और चम्मच की सहायता से उसे एक सार कर के ऊपर बादाम के फ्लेक्स बुरक दें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें. 
ठंडा होने पर कुकी कटर से इसके पीस काटें 
और ऊपर से गुलाब की पंखुड़ियाँ सजा कर परोसें.
सिर्फ छ: मिनट में बनी यह -
दिलरुबा बर्फी शर्तिया आपके अपनों का दिल जीत लेगी।