Showing posts with label Main Course. Show all posts
Showing posts with label Main Course. Show all posts

Sunday, 28 January 2024

झटपट पाव भाजी

 झटपट पाव भाजी

सामग्री -

पाव – 1 पैकेट

भाजी के लिए –

2 मध्यम आकार के आलू

2 शिमला मिर्च

2 टमाटर

1 मध्यम प्याज

1 गाजर

1 बड़ा चम्मच मटर के दाने

1 इंच अदरक

2 चम्मच तेल

2 चम्मच पाव भाजी मसाला

1 हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच राई के दाने, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

नमक, नीबू, मक्खन स्वादनुसार

विधि –

सबसे पहले सभी सब्जियां, मटर, अदरक सहित छील कर रेंडम काट लीजिये

अब एक प्रेशर कुकर में तेल डाल कर गर्म कीजिये. इसमें राई, हरी मिर्च, अदरक और कटा प्याज डाल कर थोड़ा भूनिए (प्याज के पारदर्शी होने तक)

अब इसमें बाकि सभी कटी सब्जियां और नमक, मिर्च डालिए,  

2 चम्मच पानी डालिए और एक सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाइए.

कूकर खोलकर सभी सब्जियों को किसी मैशर या चम्मच से अच्छी तरह मैश कीजिये .

अब एक अलग पैन में, थोडा तेल या मक्खन डालिए. इसमें पाव भाजी मसला डालिए और इसमें मैश की हुई भाजी को डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट पकाइए.

आपकी भाजी तैयार है.

अब इसमें ऊपर से नीबू, धनिया पत्ता और मक्खन डालिए और सिके हुए पाव के साथ गरमागरम परोसिये.

Monday, 28 June 2021

सबवे स्टाइल वेज पैटी. Subway Style veg. Pattie

सामग्री-
1/2 कप - दलिया, ओट्स, सोया चंक्स (सूखा भुना और दरदरा पिसा हुआ हुआ ) 
 1 कप ब्राउन राईस  
1/2 कप हरी मटर, भुट्टे के दाने (उबले और पानी निकाले हुए)
 1- प्याज, हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च  
2- गाजर  4-5 लहसुन 
 2 उबले और घिसे हुए आलू  
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर 
 नमक, मिर्च और हर्ब ( बासेल, ओरिगानो) अपने स्वादनुसार   

विधि -
  • सभी सब्जियों को फ़ूड प्रोसेसर में हल्का सा पीस लीजिये या उन्हें बारीक कार लीजिये. 
  • अब इन्हें एक पेन में एक चम्मच तेल दाल कर भून लीजिये जिससे इसका पानी सूख जाए.
  • अब इसमें दलिया, ओट्स और सोया का सूखा मिश्रण डालें. 
  • ब्राउन राईस मिलाएं, 
  • कॉर्न फ्लौर डालें.
  • नमक, मिर्च और हर्ब डाल कर मिलाएं.
  • एक मुलायम आटा बन जायेगा 

अब इसे एक बेकिंग ट्रे पर समानता से बिछाइये और उसके एक बराबर लम्बे टुकड़े काटिए .

  • आयल स्प्रे कीजिये और २०० डिग्री पर 10-15 मिनट के लिए ओवन में बेक कीजिये. 
  • आपके पेटी तैयार हैं.


Wednesday, 22 April 2020

पंचरत्न बेक्ड कचौड़ी

सामग्री -
1 कप बारीक सूजी
1 उबले, कद्दूकस किये आलू
1 /2  कप उबले, मसले मटर
1 /2  कप मक्के का आटा
1 /2  गेहूं का आटा
1 कप तेज गरम पानी
1 छोटा चम्मच - धनिया पाउडर, जीरा, अजवाइन
2 बड़े चम्मच तेल
नमक,धनिया पट्टी, हरी मिर्च बारीक कटी, लाल मिर्च पीसी - अपने स्वादनुसार।

विधि - 
सबसे पहले सूजी में गरम पानी डालकर अच्छी तरह मिलकर आधा घंटे के लिए ढक कर रख दीजिये।
अब इसमें आलू, मटर और सभी सूखे व ताजे मसाले डालिये और अच्छी तरह मिलाइये।
अब इसमें धीरे धीरे मक्के और गेंहूं का आता डालिये, तेल डालिये और मीडियम सॉफ्ट आटा गूंथ लीजिये. (आटा गूंथने के लिए सामान्यत: अतिरिक्त पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती, परन्तु यदि आपको लगे कि आटा खुश्क या सख्त हो रहा है तो थोड़ा सा पानी आवश्यकता अनुसार डाल सकते हैं)
अब इनकी माध्यम आकार की लोइयां बनाइये और हा
थ पर थोड़ा सा तेल या घी लगाकर हथेली पर ही फैलाकर बेकिंग ट्रे पर रखते जाइये।
बेक्ड कचौरी के लिए - ओवन को 200 c पर गर्म कीजिये और इन कचौड़ियों पर हल्का तेल ब्रश करके बेक्ड होने के लिए ओवन में करीब 15 -20 मिनट के लिए रख दीजिये।  अब कचौड़ियों को पलटिये, तेल ब्रश कीजिये और फिर से करीब 10 मिनट के लिए बेक्ड कीजिये ( कचौड़ियाँ दोनों तरफ से सुनहरी होनी चाहिए। इसमें बेकिंग का समय कुछ काम या ज्यादा हो सकता है)
*इन्हीं कचौड़ियों को आप बेक करने की जगह सामान्य कचौड़ियों की तरह तेल में तल भी सकते हैं 
*और यदि चाहें तो इसी आटे  में थोड़ा सा  लगाकर, बेल कर इनके परांठे भी बना सकते हैं. 

तीनो ही रूप में जबरदस्त स्वादिस्ट यह व्यंजन अपने पसंद के आचार अथवा चटनी के साथ खाएं , खिलाएं. 

Monday, 22 April 2019

अप्पम - स्टू

स्टू के लिए - (4 लोगों के लिए)

सामग्री -
2 गाजर (छिले और छोटे चौकोर टुकड़ों  में कटे हुए)
1 मध्यम आलू (छिले और छोटे चौकोर टुकड़ों में कटे हुए)
1 /2  कप मटर के दाने
1 मध्यम प्याज
1 कप फूल गोभी के कटे हुए फूल
1 इंच अदरक पिसा हुआ
आधा इंच दालचीनी
2 लौंग
2 छोटी इलायची
2 हरी मिर्च
1 कप नारियल पानी
1 कप नारियल दूध या नारियल क्रीम
4 -5 करी पत्ते
1 खाने का चम्मच तेल (नारियल या इच्छानुसार)
नमक स्वादनुसार

विधि -

  • सबसे पहले एक कढ़ाही या गहरे बर्तन में तेल डालकर गर्म करें। 
  • अब इसमें प्याज के मध्यम आकार के चौकोर टुकड़े काटकर डालें। साथ में करी पत्ता, बीच में से चीरी हुई हरी मिर्च, लौंग, दालचीनी, इलायची भी डालें और थोड़ी सी देर भूनें। (प्याज लाल नहीं करने हैं) 
  • अब इसमें बाकि सब्जियां भी डालें, नमक डालें और मिलाएं।
  • अब इसमें नारियल पानी और एक कप सादा पानी डालकर उबालें और फिर आंच धीमी कर, ढक कर करीब  10 मिनट ( सब्जियां पकने तक व रसा थोड़ा गाढ़ा होने तक) पकाएं।
  • अब इसमें नारियल की क्रीम / दूध डालें और एक उबाल आने तक हिलाते हुए पकाएं। 
  • गर्मागर्म स्टू तैयार है. इसे अप्पम के साथ खाएं, खिलाएं। 

नोट- यदि चाहें तो इसी में झींगें या मछली भी हल्का सौते करके डाल सकते हैं. 

तुरत फुरत अप्पम के लिए -

सामग्री
    1 कप चावल भीगे हुए 
    आधा कप पके हुए चावल
    2 सफ़ेद ब्रेड के पीस किनारे काटे हुए और पानी में डालकर निचोड़े हुए 
    1 कप नारियल का दूध 
    1 छोटा चम्मच शक्कर
    1 छोटा चम्मच नमक  
    1 छोटा चम्मच फ्रूट साल्ट 
    तेल सेकने के लिए 

विधि 
  • मिक्सर जार में भीगे चावल, पके हुए चावल और ब्रेड के पीस डालकर पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। 
  • अब इसमें शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
  • फ्रूट साल्ट को चावल के घोल में मिला लें।  
  • अब इसमें नारियल का दूध मिलाएं। ध्यान रखें घोल ना बहुत ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा हो। 
  • उसके बाद एक नॉन-स्टिक कढ़ाही पैन गर्म करें और उस पर तेल लगाएं।
  • अब एक बड़ी चम्मच में अप्पम घोल लेकर पैन में डालें और पैन को गोल घुमाकर घोल को गोल शेप में फैलाएं.
  • फिर पैन को ढककर अप्पम को हल्का सुनहरा होने तक पकने दें.
  • तैयार अप्पम अपने आप किनारे छोड़ने लगेगा, इसे निकालें और गर्मागर्म स्टू के साथ परोसें.

Wednesday, 17 April 2019

लोबिया के चीले

सामग्री -

1 कप भीगा हुआ लोबिया/ Black eye beans (कम से कम 8 घंटे भीगा हुआ)
1 बड़ा चम्मच सूजी
1 बड़ा चम्मच ताज़ा डिल (कटा हुआ ) या हरा धनिया
हरी मिर्च स्वादानुसार (कटी हुईं)
1 छोटा चम्मच भुना, पिसा जीरा
1 इंच अदरक
नमक, मिर्च स्वादानुसार
घी या तेल सेकने के लिए.

विधि -
  • भीगे हुए लोबिया को जरुरत भर पानी डालकर, अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें.
  • अब इसमें बाकि सभी सामग्री और मसाले मिलाएं और गाढ़ा घोल बना लें. 
  • गैस पर नॉनस्टिक तवा रखें और उसपर गहरे चम्मच की सहायता से लोबिया के घोल को डोसे या पैनकेक से थोड़ा मोटा फैलाएं.  
  • थोड़ा सा घी या तेल छिड़कें और एक ढक्कन से करीब एक मिनट या नीचे से सुनहरा होने तक ढक दें. 
  • अब चीला पलटें और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेकें. 
  • चीला तैयार है. इस बेहद पौष्टिक और पाचन में आसान चीले को किसी भी समय, हरे धनिया, टमाटर, लहसुन या अपनी मनपसंद चटनी के साथ गरमागरम खाएं - खिलाएं. 
Image may contain: food

Saturday, 10 November 2018

Mutton Dry/ सूखा मटन

सामग्री -
आधा किलो मटन 
1 प्याज पिसी
2 चम्मच लहसुन ,अदरक पेस्ट-
1  चम्मच टमाटर प्यूरी
3 टमाटर के बीज निकाल कर चौकोर टुकड़े काट लिए
2 प्याज को चौकोर बाइट साइज़ में काट कर परतें अलग कर लें
4  हरी मिर्च को बीच से चीर लें
साबुत मसाले -
3  लौंग,
2 छोटे टुकड़े दालचीनी,दो -तीन काली मिर्च, दो छोटी इलायची 
2  चम्मच धनिया पाउडर,
आधा छोटा चम्मच हल्दी,
1 छोटा चम्मच देगी मिर्च ,
1  छोटा  चम्मच मीट मसाला ,
आधा चम्मच गरम मसाला।
विधि—
  • -मटन में एक कप पानी,एक लौंग,छोटा टुकड़ा दालचीनी,नमक डाल कर कुकर में सीटी लगा कर दस मि० धीमी आंच पर पका लें ,कुकर खोल कर पानी छान कर रखें और पीस 
  • अलग कर लें ,साबुत मसालों को निकाल दें ।
  • -एक कढ़ाई या पैन में तेल गरम करके दो छोटी इलायची , दालचीनी,दो लौंग , दो कालीमिर्च डाल कर पिसी प्याज ,लहसुन- अदरक का पेस्ट ,हल्दी, धनिया,मीट मसाला,नमक डाल कर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल न छोड़ने लगे अब टमाटर प्यूरी डाल कर पॉंच मिनिट भूना ।
  • -अब मटन डाल कर भूना फिर मटन का छान कर रखा पानी भी थोड़ा -थोड़ा कर डालती जाएं और चलाती जाएं ।पानी बस दो चमचे ही डालें ।
  • -प्याज जो काट कर रखी थी वो और चिरी हरी मिर्च डाल कर एक चमचा मटन का पानी और डाल पानी सूखने तक चलाया ।
  • - अब कटा टमाटर , गरम मसाला डाला और दो मिनट चलाया ।
  • -कटी हुई बारीक अदरक व हरा धनिया से गार्निशिंग करें ।
*मीट को पकाते वक़्त हर समय आंच माध्यम से तेज की तरफ ही रखें. 
नोट- कई बार मटन पकने में ज्यादा टाइम लेता है तो कुकर खोल कर चैक कर लें कि मटन गल गया या नहीं न गला हो तो दुबारा बंद कर एक सीटी और लगा दें ।

Bhuna Mutton 

Ingredients -

1/2 kg Mutton
1 onion pureed 
2 teaspoons garlic, ginger paste-
1 tsp tomato puree
Cut tomato square pieces (seeds out)
Separate the layers by cutting the onions into the square bite size
4 Green chillies slit from the middle
Whole spices -
3 cloves,
2 small pieces of cinnamon, 
2-3 black pepper, 
2 small cardamom
2 teaspoon coriander powder,
Half teaspoon turmeric,
1 teaspoon chilli,
1 teaspoon meat masala,
Half spoon Garam Masala.

Method-
  • Place the lamb in a pressure cooker and add in 1 cup water, 1 clove, small piece of cinnamon and salt and let cook for 10 minutes
  • Drain the water out, and keep about 3 tbsp of it separate for later. Remove the whole masalas and piece away the lamb. 
  • In a separate pan, heat up the oil and add in 2 cardamoms, cinnamon and cloves, 2 black peppercorns, minced onion, garlic and ginger paste, turmeric, coriander powder, and meat masala. 
  • Season with salt and roast the mix till the oil separates. 
  • Add in the tomato paste and roast for 5 mins. 
  • Add in the lamb and roast, whilst slowly adding 2 tbsp of the leftover cooking water 
  • add in the chopped onion and green chills as well as 1 tbsp of the leftover cooking water
  • add in the chopped tomatoes, and garam masala and stir for 2 mins
  • garnish with chopped coriander and ginger.
*Keep the heat medium to high through out the cooking.

Note- Sometimes, mutton takes much more time to cook, so open the cooker and check whether the mutton is cooked, if not, then put mutton in a cooker again and cook for some more time.


Wednesday, 24 October 2018

पेपरी मशरूम बेबी कॉर्न

सामग्री -


100 ग्राम बटन मशरूम 
100 ग्राम बेबी कॉर्न 
1-1 लाल, पीली, हरी शिमला मिर्च 
1 प्याज 
3-4 कलियाँ लहसुन की ( बारीक कटी हुई)
1 छोटा चम्मच टमाटर प्यूरी पेस्ट (या 1 बड़ा चम्मच टमाटर प्यूरी)
1 छोटा चम्मच सूखा ऑरेगैनो 
1 छोटा चम्मच कुटी, सूखी, लाल मिर्च
1 बड़ा चम्मच बंधा दही (एच्छिक)
1 बड़ा चम्मच तेल 
नमक स्वादनुसार 
हरा धनिया या पार्सले सजाने के लिए 

विधि -

  • प्याज को छीलकर चौकोर बाईट साइज में काट लीजिये और इसकी परतें अलग कर लीजिये.
  • अब एक कड़ाही नुमा किसी बर्तन में तेल डालकर गरम कीजिये और लहसुन डालिए.
  • अब इसमें प्याज को डालकर हिलाइए 
  • अब क्रमशः बेबी कॉर्न, मशरूम और शिमला मिर्च के भी बाईट साइज के पीस काटिए और एक एक कर के प्याज के साथ मिलाते जाइए. 
  • इसमें नमक, मिर्च और ऑरेगैनो डालिए और मिलाइए। 
  • तेज आंच पर इन्हें करीब 5 मिनट तक, बीच बीच में चलाते हुए खुला पकाइए .
  • अब इसमें टमाटर प्यूरी डालिए और अच्छी तरह मिलाइए. 
  • (एक स्टार्टर के तौर पर आपकी डिश तैयार है इसे ऐसे ही गरमागरम परोसें)  
  • अन्यथा टमाटर प्यूरी मिलाने के बाद इसमें बंधा दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 1-2 मिनट तक लगातार चलाते हुए, तेज आंच पर खुला पकाएं. 
  • अब इसे हरे धनिये या पार्सले से सजाकर , रोटी, नान, चावल या नूडल्स के साथ परोसें. 

Monday, 23 April 2018

घरेलु कुलचे...(बिना ओवन के)

सामग्री -

1/2 किलो मैदा 
1 बड़ा चम्मच सूजी  
1 बड़ा चम्मच तेल1 छोटा चम्मच नमक
2 बड़ा चम्मच दही
1/2 छोटा चम्मच यीस्ट
1/2 छोटा चम्मच चीनी


विधि-
  •  1 कप गर्म पानी लें, पानी में चीनी और यीस्ट मिलाएं और बुलबुले बनने तक, 10 मिनट के लिए अलग रखें .
  • सभी सामग्री मिलाकर, गर्म पानी के साथ नरम आटा गूंथ लें.
  • 1 घंटा ढक कर रखें, फिर दुबारा थोड़ा गूंथे और ढक कर 3-4 घंटे के लिए रख दें.
  • अब इसके गोले बनाएँ और उन्हें थोड़ा मोटा, पूरी के आकार का बेलें.
  • तवा गैस पर रखें और इन बिले हुए कुलचे पर एक तरफ हल्के हाथ से पानी लगा कर तवे पर डाल दें.
  • अब इसे किसी ढक्कन से ढक दें और धीमी आंच पर लगभग एक मिनट तक या हल्के लाल चकत्ते आने तक सिकने दें. 
  • इसी तरह बाकी कुलचे सेक लें. 
  • अब इन कुल्चों पर मक्खन लगाकर फिर से तवे पर सेक कर चने, या मटरा के साथ गर्मागर्म परोसें. 

By Tanu 

Friday, 13 April 2018

बेसन की कतरी की सब्जी

कतरी की सामग्री-
1-कटोरी बेसन
2-कटोरी पानी
थोड़ी सी हींग
1/4 चम्मच नमक

तड़के के लिए-
हींग
मेथी

ग्रेवी के लिए-
1-प्याज
8-कली लहसुन
थोड़ा सा अदरक
(सबको पीस लें )
1/2 चम्मच हल्दी
2 चम्मच सूखा पिसा धनिया
1/2 चम्मच देगी मिर्च
1/2 चम्मच पिसा गरम मसाला
कटा हरा धनिया
सरसों का तेल(ऐच्छिक है कोई भी लें)
एक प्लेट में उंगलियों से हल्का तेल चुपड़ कर रख लें ।

विधि-
  • पानी,बेसन,हींग को मिला कर घोल बना लें जल्दी जल्दी चला कर जिससे, गांठ न पड़े।   
  • अब नॉनस्टिक में 1-चम्मच तेल डाल कर बेसन पानी के घोल को पकाएं,लगातार चलाते रहें जल्दी- जल्दी वर्ना गांठ पड़ जाएगी.
  • जब खूब गाढ़ा हो जाए कुछ तली छोड़ने लगे तब प्लेट में निकाल लें और चपटे पलटे पर हल्का तेल लगा कर उसे एकसार कर दें.
  • अब ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें.
  • कुछ टाइम बाद निकाल कर चाकू से बर्फी के आकार की या छोटी लम्बी पट्टी की शेप में काट लें.
  • अब सरसों का तेल पका कर उनको हल्का गुलाबी तल लें.
  • फिर बचे तेल में हींग मेथी का तड़का लगा प्याज, लहसुन, अदरक का पेस्ट भून लें.
  • हल्दी, धनिया -पाउडर, डेगी -मिर्च थोड़े पानी में घोल कर डालें और भूनें।
  • जब भुन जाए तब डेढ़ गिलास पानी डाल कर पकाएं अंदाज से नमक डालें।
  •  जब उबाल आ जाए तब ठंडा करके बेसन की तली हुई कतलियां डाल कर धीमी आंच पर कुछ देर पकाएं।  
  • फिर हरा -धनिया गरम -मसाला डाल कर गैस बंद कर दें और गर्म चावल के साथ खाएं। 
  • रोटी के साथ भी खा सकते हैं ।

BY-Usha Kiran

Tuesday, 23 January 2018

गुटका रैता ...

यह है 'गुटका रैता' (रायता) . इसे कुमायूँ का राष्ट्रीय पकवान भी कहा जा सकता है. पारंपरिक तौर पर इसे बनाने की विधि नीचे बताई गई हैं. हालाँकि इसमें भी विविधता हो सकती है. आप चाहें तो अपने स्वाद और सुविधा के अनुसार भी इन्हें  बना सकते हैं. पेस्ट की जगह सूखे मसालों से साथ आलू को भून सकते हैं. 
यह तेल में भुनी, सूखी, साबित लाल मिर्च के साथ परोसा जाता है. 

गुटका बनाने के लिए -
(पहाड़ों पर पीली राय इस्तेमाल की जाती है।  उपलब्ध न होने पर आप सामान्य राई का इस्तेमाल कर सकते हैं. )
सामग्री -
आलू  – 250 ग्राम
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
धनिया पाउडर – 1 चम्मच 
लाल मिर्च पाउडर – ½ चम्मच
नमक – स्वाद के अनुसार
सूखी लाल मिर्च – 2
ताजा हरा धनिया पत्ता 
जीरा – आधा चम्मच 
पीली सरसों (या सामान्य राई) के दाने  – आधा चम्मच 
हींग (Asafoetida) – एक चुटकी
तेल – 3 चम्मच 
पानी – 3 चम्मच 
विधि -
  • आलू उबाल लें। 
  • उबले हुए आलू को ठंडा होने दें फिर छील कर, मध्यम आकार के टुकड़े काट लें।
  • एक कटोरे में नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर लें। थोड़ा पानी लें और अच्छी तरह मिलाकर एक पतला सा पेस्ट बना लें।
  • अब एक पैन या कड़ाही में तेल गर्म करें। अब गर्म तेल में जीरा, हींग, लाल मिर्च और सरसों के दानें डालें।
  • जब सरसों के दाने चट-चट करने लगें। इसमें मसालों का पेस्ट डालें। अब इसे मध्यम आंच में थोड़ी देर पकाएं 
  • जब मसाले थोड़ा तेल छोड़ने लगें,इसमें आलू के टुकड़े डालें। 
  • इसे अच्छी तरह से मिलाएं। 
  • अब इसे करीब पांच मिनट तक धीमी आंच पर ढक कर पकाएं।
  • आंच बंद करें. इसमें कटा हुआ धनिया डालें। 
आलू के गुटके तैयार हैं. आप इसे रायते के साथ परोसिये या गर्म गुटके का परांठे के साथ का मज़ा लीजिए।

रैता (रायता) बनाने के लिए -
(मूल डिश में पहाड़ी खीरा उपयोग में लाया जाता है, जो आकार में बहुत बड़ा होता है और उसे ककड़ी कहते हैं)

सामग्री -
खीरा - दो मध्यम आकार के (
दही - 2 कप 
हल्दी पाउडर – आधा चम्मच 
पीली सरसों (सामान्य राई भी चलेगी) के दाने  – एक चम्मच 
हरी मिर्च - 2
नमक 
विधि-
  • खीरा छील कर, कद्दूकस कर लें 
  • दही को फेंट कर अच्छी तरह चला लें 
  • अब दही में खीरा मिला दें . 
  • हल्दी, राई और हरीमिर्च को थोड़े पानी के साथ किसी भी तरीके से पीस लें. 
  • अब इस पेस्ट को खीरे मिले दही में डाल दें.
  • नमक डालें 









आपका कुमायूंनी रायता तैयार है. अब इसे आलू गुटकों के ऊपर डाल कर खाएं या अलग के परांठों के साथ - आपकी पसंद. 

Thursday, 2 November 2017

चिकन कथाकारा...

आज भुक्खड़ घाट पर एक कथाकार सेलेब्रिटी Tejendra Sharma का आगमन हुआ है. जो उम्दा लेखन और अदाकारी ही नहीं करते बल्कि बढ़िया खाना भी पका लेते हैं. आज वही हमारे लिए लेकर आये हैं अपनी एक मौलिक चिकन डिश - जिसे हमने बड़े सम्मान से नाम दिया है - "चिकन कथाकारा"

सामग्री -
चिकन बोनलेस थाई 300 ग्राम। 
3 मीडियम साइज़ उबले आलू (छिले हुए)
प्याज 1 बड़ा 
अदरक, लहसून और हरी मिर्च 
जीरा 
धनिया पाउडर 
कसूरी मेथी 
स्वादानुसार नमक
दही 3 बड़े चम्मच 
1बड़ा चम्मच तेल 


विधि -

  • पहले अदरक, लहसून और हरी मिर्च को दही के साथ पीस लें। 
  • स्वादानुसार नमक भी डाला जाए। 
  • चिकन को अच्छी तरह धोकर इस मिश्रण में तीन घंटे मैरीनेट कर लें। 
  • महीन प्याज़ काट लें। 
  • पैन में तेल गर्म करें और उसमें ज़ीरा भून लें। 
  • कटी प्याज़ को सुनहरा होने तक पकाएं। 
  • उसमें धनिया पाउडर मिलाएं। 
  • अब मैरिनेट किया चिकन उसमें डाल दें । 
  • उसके बाद उबले हुए आलू (आधे आधे कटे हुए) डाल दें। 
  • अब स्लो गैस पर 20 मिनट  पकने दें। 
  • बीच बीच में हिला लें। 
  • जब आधा पक जाए उसमें कसूरी मेथी छिड़क दें। 
  • याद रखें मैं अपनी कुकिंग सबसे छोटे गैस बर्नर पर करता हूं।





Wednesday, 14 June 2017

Masala Bhindi ( मसाला भिन्डी)

Ingredients : 


  • 250 grams bhindi/okra, washed
  • 2 tablespoons of oil
  • Salt and red chilli powder to taste
  • 1 teaspoon of turmeric, fennel powder, amchoor/dry mango powder, and coriander powder each


Method:
  1. Cut the bhindi in cm wide pieces.
  2. Heat the oil in a shallow pan.
  3. Put in the bhindi and all the spices.
  4. Mix properly and cover.
  5. Cook it on medium heat for 10 minutes, stirring occasionally.
The Masala Bhindi is ready... You can eat it with any kind of bread/ roti.

Tuesday, 6 June 2017

Chinese platter...

Starter:

1-Garlic Mushroom:

Ingredients:

250 gm.- Mushroom
4-5 big cloves of -garlic
1 bunch- Spring onion 
1 tab spoon -soya sauce 
1 tab Sp - tomato sauce
1 lemon juice
1 tea spoon - red crush chili
1 tab spoon oil
salt to taste

Method 

  • Clean mushroom properly.
  • Cut mashroom into half.
  • Take mushroom in a bowl and add oil and all the ingredients.
  • Mix well and marinate for 2 hours in a fridge. 
  • After  2 hours saute them on the pan or grill in the oven.



Main course 
 2-Fried rice:

Ingredients 

2 cup cooked rice, 
1/4 cup finely chopped vegetable -red & yellow pepper, capsicum, french beans, cabbage, carrot, onion and spring onion. 
soya sauce , 
2 tab spoon oil
salt
1 tab spoon vinegar.

Method-

  • Heat some oil in a pan.
  • put onion & saute them on high flame. 
  • Add all the veg.except green onion.
  • Add soya sauce & salt.  
  • Mix well .
  • Add cooked rice & mix well  
  • Adjust  the seasoning according to your taste. 
  • Switch off the flame.
  • Add vinegar, mix & garnish with chopped spring onion.
  • salt,pepper as per taste.

3-Hot vegetables

Ingredients:

vegetables - zucchini, mushroom,capsicum,broccoli, paneer,carrot.onion
4 big clove of garlic
1 tea spoon corn flour 
1 tab spoon soya sauce, 
1 tab spoon vinegar.
1 tab spoon oil 

Method:

  • Cut all the vegetables In bite size. 
  • Saute them in little oil.
  • Take another pan, add oil. 
  • Add garlic & onions, saute them .
  • Add soya sauce, corn flour (dissolve in water )salt,pepper & little water.  
  • cook them till your desire consistency on high heat.
  • Aut all the saute vegetables, mix well.
  • Switch off the flame
  • Add vinegar, mix & serve hot with rice or noodles. 

By Niha 

Friday, 12 May 2017

Rajma (राजमा)

 Ingredients -

  • For 2 people
  • 1 cup Rajma (red kidney beans soaked in cold water overnight or in warm water 4 hours beforehand)
  • 1 large onion, chopped
  • 2 large tomatoes, chopped
  • Half an inch ginger
  • 2 cloves of garlic, minced
  • 1 teaspoon of cumin seeds
  • Half a teaspoon turmeric powder
  • Half a teaspoon red chili powder / 1 green chili
  • 1 tablespoon coriander powder
  • 1 tablespoon oil
  • Salt to taste


Method -


  1. Put the saucepan, or preferably a pressure cooker, on high heat.
  2. Add in the oil and let it heat up, then put in the cumin and turmeric and add in the chopped onions.
  3. Stir and cook till the onions brown.
  4. Add all the other ingredients and cook till tomatoes are mashed up.
  5. Now add in the soaked rajma and add in enough water to cover the rajma.
  6. Bring it to boil then cover it and let it simmer.
  7. Cook the rajma till its soft to touch.
  8. (If you are using a pressure cooker, then after adding rajma put it on pressure. After one whistle,let it simmer for half an hour. After half an hour turn off the gas and let the cooker cool down. )
  9. If you think your rajma is too thick, add in boiled water a little at a time to get the desired consistency.
  10. Rajma is best served with boiled rice.



Quick Veg Biryani ( झटपट सब्ज बिरयानी)

Ingredients : 
For 4 - 6 people
  • Beans, coli flower, potatoes, carrots or your choice of vegetables peeled and cut into bite size pieces.    
  • 2 large Onion chopped  
  • 2 large Tomatoes
  • 4-5 large cloves Garlic finely chopped or grated 
  • 1 inch Ginger finely chopped or grated
  • 1 cup yogurt 
  • Whole Masala ( bay leaf, 1inchcinnamon, 2cardamon, 1clove, 2red chilli, 1tea spoone cumin, turmeric powder, Fenugreek seeds) / or just buy any ready made Biryani Masala like Shan/MDH.
  • 2 cups Basmati rice
  • Salt
  • 2 tablespoon oil
  • coriander leave, saffron (optional)

Method
  1. Marinate the vegetables with the yogurt, salt, ginger, garlic, turmeric and leave aside.
  2. Heat the oil in a pot and all of the spices in the whole masala. If using ready made masala, only add the bay leaf, red chilli and cumin. 
  3. Add the onion and fry them till they turn transparent.
  4. Add the vegetables and cook for 5 minutes. At the point, if using ready-made masala, add it in.
  5. Mix in the tomatoes carry on stirring and cooking for another 5 minutes.
  6. Cover the pot and leave it to simmer for 10 minutes. 
  7. Turn the heat off and add in the coriander leaves and put aside. 
  8. Boil water in a separate pot, put in the rice with some oil and salt and cook at high heat until al dente; then drain.
  9.  Add the vegetables and rice in layers, starting with the veg and assemble till the rice is the last layer.
  10.  Add a few rashes of saffron to a teaspoon of cold milk and sprinkle over the rice. Cover the pot and simmer for a maximum of 5 minutes.


Your Biryani is ready just mix it and eat it with salad or mint yogurt