Showing posts with label Vegetarian. Show all posts
Showing posts with label Vegetarian. Show all posts

Sunday, 28 January 2024

झटपट पाव भाजी

 झटपट पाव भाजी

सामग्री -

पाव – 1 पैकेट

भाजी के लिए –

2 मध्यम आकार के आलू

2 शिमला मिर्च

2 टमाटर

1 मध्यम प्याज

1 गाजर

1 बड़ा चम्मच मटर के दाने

1 इंच अदरक

2 चम्मच तेल

2 चम्मच पाव भाजी मसाला

1 हरी मिर्च

1 छोटा चम्मच राई के दाने, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

नमक, नीबू, मक्खन स्वादनुसार

विधि –

सबसे पहले सभी सब्जियां, मटर, अदरक सहित छील कर रेंडम काट लीजिये

अब एक प्रेशर कुकर में तेल डाल कर गर्म कीजिये. इसमें राई, हरी मिर्च, अदरक और कटा प्याज डाल कर थोड़ा भूनिए (प्याज के पारदर्शी होने तक)

अब इसमें बाकि सभी कटी सब्जियां और नमक, मिर्च डालिए,  

2 चम्मच पानी डालिए और एक सीटी आने तक प्रेशर कुकर में पकाइए.

कूकर खोलकर सभी सब्जियों को किसी मैशर या चम्मच से अच्छी तरह मैश कीजिये .

अब एक अलग पैन में, थोडा तेल या मक्खन डालिए. इसमें पाव भाजी मसला डालिए और इसमें मैश की हुई भाजी को डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट पकाइए.

आपकी भाजी तैयार है.

अब इसमें ऊपर से नीबू, धनिया पत्ता और मक्खन डालिए और सिके हुए पाव के साथ गरमागरम परोसिये.

तीन फ्लेवर की आसान ठंडाई

 

तीन फ्लेवर की आसान ठंडाई

सामग्री:- 
ठंडा दूध   -   3  कप

चीनी  -   3  चम्मच

साबित कालीमिर्च – 4-5

साबित सौंफ – 1 बड़ा चम्मच

इलायची पिसी-  1/2 चम्मच

गुलाब जल - 1 चम्मच

केसर – 4-5 धागे

केवड़ा – 1 चम्मच


सूखे मेवे
  -  2 बड़े चम्मच बादाम और पिस्ता, 1 बड़ा चम्मच सूरजमुखी और खरबूजे के बीज, 2 छुआरे (थोड़े से दूध में भीगे हुए)

विधि :-

·       चीनी, और सभी सूखे मेवे, कालीमिर्च, सौंफ व इलायची मिला कर ग्राइंडर में जरुरत के हिसाब से पानी डालकर अच्छी तरह पीस लें.

  • फिर उसमें ठंडा दूध मिला कर एक बार फिर मिक्सी में चला लें.
  • अब चाहें तो इसे एक छलनी से छान लें या ऐसे ही तीन गिलास में डालें.  
  • अब अलग अलग गिलास में अपना मनपसंद फ्लेवर मिलाने के लिए उसमें गुलाब जल/ केवड़ा/ केसर डालें. 

o   बस आपकी स्वादिष्ट तीन फ्लेवर की ठंडाई तैयार. 

  • सर्व करते समय फ्लेवर के हिसाब से गुलाब की सूखी पंखुड़ी, केसर के धागे या कुटा हुआ पिस्ता डाल दें.

चाहें तो अब इसमें कुटी बर्फ या आइसक्रीम भी डाल सकते हैं.

 


Saturday, 19 March 2022

कांजी वड़ा


 

कांजी – एक तरह का फोर्मेतेद राई का पानी होता है.राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में होली के अवसर पर यानि मार्च (फागुन) के महीने में कांजी बनाने और पिलाने का एक तरह से रिवाज है. हाजमे के लिए यह एक बेहतरीन पेय समझा जाता है.

सामग्री – कांजी के लिए -

  • 1 लीटर- उबला, थोड़ा ठंडा किया हुआ पानी.
  • 2 चम्मच- राई या पीली सरसों के दाने पिसे हुए.
  • 1 छोटा चम्मच- कालानमक, सादा नमक, भुना पिसा जीरा, पिसी लाल मिर्च.
  • 2 चुटकी हींग.
  • 1 चम्मच – सरसों का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच सिरका ( ऑप्शनल)  

सामग्री - वड़े के लिए-

1 कप – धुली मूंग की दाल - कम से कम 4 घंटे(या रात भर) भिगोई हुई

1 इंच अदरक

1 चुटकी हींग

नमक स्वादनुसार

तलने के लिए तेल.

विधि – कांजी के लिए –

उबले हुए पानी को थोड़ा ठंडा करके एक कांच के बर्तन में लें

उसमें पीसी राई और सारे मसाले और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह मिलाये.

अब इसे ढक कर धूप में रख दें

दिन में 1-2 बार इसे चला दें.

2-3 दिन में कांजी खट्टी हो जाएगी. यदि जल्दी इस्तेमाल करना हो तो 1 चम्मच सिरका डाल दें.

विधि - वड़ों के लिए -

भीगी हुई दाल को अदरक डाल कर निम्नतम पानी के साथ पीसें

इसमें नमक और हींग डालकर अच्छी तरह फेंट लें.

अब गरम तेल में, माध्यम आंच पर इनकी पकोड़ी तल लें.

अब कांच के ग्लास में कुछ वड़े या गाजर और कांजी डालकर पियें, पिलायें.

-    खास टिप्स-

  • -    कांजी में मूंग दाल के वड़े डालकर धूप में रखें और खाते समय चाहें तो थोड़ी हरे धनिया, मिर्च की चटनी भी डाल सकते हैं.
  • -    वड़ों के अलावा काली गाजर या सामान्य गाजर भी छील कर और हल्का भपारकर डाली जा सकती है.
  • -    चाहें तो गाजर की कांजी में एक टुकड़ा चुकंदर का डालें, इससे कांजी का रंग बेहद लुहावना हो जाता है.
  • -    भारत की धूप में कांजी 2-3 दिन में ही तैयार हो जाती है. धूप की कमी में कांजी में 1 चम्मच सिरका डालकर बना सकते हैं.

 

 

Monday, 28 June 2021

सबवे स्टाइल वेज पैटी. Subway Style veg. Pattie

सामग्री-
1/2 कप - दलिया, ओट्स, सोया चंक्स (सूखा भुना और दरदरा पिसा हुआ हुआ ) 
 1 कप ब्राउन राईस  
1/2 कप हरी मटर, भुट्टे के दाने (उबले और पानी निकाले हुए)
 1- प्याज, हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च  
2- गाजर  4-5 लहसुन 
 2 उबले और घिसे हुए आलू  
2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लौर 
 नमक, मिर्च और हर्ब ( बासेल, ओरिगानो) अपने स्वादनुसार   

विधि -
  • सभी सब्जियों को फ़ूड प्रोसेसर में हल्का सा पीस लीजिये या उन्हें बारीक कार लीजिये. 
  • अब इन्हें एक पेन में एक चम्मच तेल दाल कर भून लीजिये जिससे इसका पानी सूख जाए.
  • अब इसमें दलिया, ओट्स और सोया का सूखा मिश्रण डालें. 
  • ब्राउन राईस मिलाएं, 
  • कॉर्न फ्लौर डालें.
  • नमक, मिर्च और हर्ब डाल कर मिलाएं.
  • एक मुलायम आटा बन जायेगा 

अब इसे एक बेकिंग ट्रे पर समानता से बिछाइये और उसके एक बराबर लम्बे टुकड़े काटिए .

  • आयल स्प्रे कीजिये और २०० डिग्री पर 10-15 मिनट के लिए ओवन में बेक कीजिये. 
  • आपके पेटी तैयार हैं.


Monday, 22 March 2021

स्टफ्ड रोल्स (भरवाँ रोल्स)

 सामग्री -

गरम दूध - 1 कप 
सूखा ईस्ट - एक पैकेट / 10 ग्राम 
चीनी -  2 बड़े चम्मच/ टेबल  स्पून 
मिला कर 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें. 
मैदा - 3 कप / 450 ग्राम 
1/2 छोटा चम्मच नमक
2 बड़े चम्मच मक्खन या तेल (ओलिव आयल) 
2 बड़े चम्मच कप गरम दूध बाद में मिलाने के लिए. 
1 बड़ा चम्मच मक्खन  लहसुन और हर्ब मिला हुआ. ऊपर से लगाने के लिए. 

भरावन - 
1- मशरूम ओलिव चीज -
1/4 कप मशरूम और ओलिवेस को छोटा छोटा काट लीजिये. एक नॉन स्टिक पेन में 1 छोटा चम्मच तेल के साथ सोटे कर लीजिये. नमक, कालीमिर्च, लहसुन और हर्ब मिलाइए. पहली भरावन तैयार है. साथ में मनपसंद चीज के छोटे छोटे टुकड़े काट कर रख लीजिये. 
2- त्वोरग (छेना) दूध को फाड़ कर छेना बनाइये. आधा कप छेना में 1/4 कप चीनी डालकर खूब अच्छी तरह मसलिये. इसमें अपनी पसंद के सूखे फल - जैसे अलूचा, खुवानी, किशमिश आदि काट कर मिला दीजिये. आपकी दूसरी भरावन तैयार है. 
3- मनपसंद मिल्क चॉकलेट लीजिये. उसके टुकड़े कीजिये. आप चॉकलेट स्प्रेड का स्तेमाल भी कर सकते हैं. आपकी तीसरी भरावन यही है. 

( अन्यथा आप अपनी पसंद की कोई भी भरावन का इस्तेमाल कर सकते हैं) 

विधि - 
गरम दूध, ईस्ट, चीनी मिला कर 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें. 

  • अब इसमें मैदा और आधा छोटा चम्मच नमक छान कर डालें.
    आटा सा गूंथ लें. फिर इसमें दो बड़े चम्मच गरम दूध डालें और मुलायम आटा गूंथें. 
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन/ ओलिव आयल डालें और आटे को अच्छी तरह गूंथकर, ढक कर, गरम जगह पर 2 घंटे के लिए रख दें. 
  • अब इस गूंथे मैदे को फिर से थोड़ा गूंथे. 
  • बराबर के हिस्से करें. 
  • हर गोले में भरावन भरें और गोले बनाकर चिकनी बेकिंग ट्रे में रखें, मशरूम वाली भरावन के साथ एक टुकड़ा चीज का भी रखें. 
  • (आप गोले न बनाकर अपनी पसंद की शेप बना सकते हैं.)
  • ब्रश से थोड़ा दूध ऊपर से लगायें और अब इसे फिर से ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें.
  • १८० डिग्री ओवन को गर्म करें और इन्हें २० मिनट के लिए बेक करें. 
  • अब निकालें, मशरूम वाली ब्रेड के ऊपर लहसुन और हर्ब वाला मक्खन ब्रश करें और बाकियों पर सादा मक्खन ब्रश करें.  फिर से 5 मिनट के लिए ओवन में बेक करें. 
  • इन्हें निकले और मीठे वाले रोल्स पर आइसिंग सुगर डस्ट कर के सर्व करें. 

आपके सभी स्वादिष्ट भरवा ब्रेड, रोल्स, व्हील्स (जो भी आप कहना चाहें)  तैयार हैं. 

Friday, 4 December 2020

बिस्फोट - The veggie Buns

 सामग्री -

आटे के लिए - 
2 कप मैदा  
1/2  कप दही  / दूध
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा 
1/2 छोटा चम्मच नमक
2 खाने वाले चम्मच चीनी 
2 खाने वाले चम्मच तेल / मक्खन 

भरावन के लिए - 
1/4 कप मक्के के दाने उबले हुए / स्वीट कॉर्न 
1/4 कप मशरूम, छोटा कटा हुआ 
1/4 कप शिमला मिर्च छोटी छोटी कटी हुई. 
नमक स्वादनुसार 
काली मिर्च स्वादनुसार 
2-3 कलियाँ लहसुन 
1 छोटा चम्मच ऑरेगैनो/ बैसिल या अपनी पसंद का हर्ब 
1 बड़ा चम्मच हॉट सौस/ कैचप 
1 चम्मच तेल 
चीज / चैद्दर - प्रत्येक गोले में भरने के लिए एक- एक छोटा टुकड़ा. 

विधि - 
पहले आटा लगाइए - 

उसके लिए सभी सूखी सामग्री को एक बड़े बाउल में लीजिये, उसमें दही या दूध डालकर उसे अच्छी तरह गूंथिये. अब इसमें तेल डालिए और फिर से आते को मूल्य होने तक गूंथिये. अब इसे एक कपड़े या कीलिंग फॉयल से ढकिये और दो घंटे के लिए किसी गर्म जगह पर रख दीजिये. 

अब भरावन बनाइये - 
एक पेन में, एक चम्मच तेल डालें, उसमें सब कटी हुई सब्जियां और मसाले डालें. इन्हें थोड़ी देर तक तेज आंच पर भूने. अब इसमें सौस डालें और अच्छी तरह से मिलाएं. (भरावन में आप अपनी पसंद की सब्जियां या उबले हुए मीट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं)

  • दो घंटे बाद घूंठे हुए आटे को निकालें, इसे फिर से थोड़ा गूंथिये और छोटे छोटे, करीब 50 ग्राम प्रति के गोले बना लीजिये. 
  • अब गोलों को या तो बेल लें या हाथ से ही थोडा फैलाकर इनमें भरावन भरें, उसमें चीज का एक टुकड़ा रखें और उन्हें घुमाकर अच्छी तरह से बंद कर दें ( मोमोस या कचौरी की तरह ) 
  • अब एक ओवन ट्रे को चिकना करें और इन गोलों को बंद वाले साइड नीचे रहते हुए उसमें रख दें. 
  • अब इनके ऊपर थोड़ा सा दूध ब्रश कर दें. 
  • ओवन को  २०० डिग्री पर गर्म ( प्री हीट) करें और गोलों वाली ट्रे को बीच वाली रेक पर रख दें. 
  • 10 मिनट के बाद देखें बन हलके सुनहरी हो गए होंगे, इन्हें निकाले, इनपर हल्का सा मक्खन ब्रश करें और फिर से 5 मिनट के लिए ओवन में रख दें. 
  • लगभग कुल 15 मिनट में बन बनकर तैयार हो जायेगे. इन्हें निकालें और गर्म या ठन्डे परोसें. 

Tuesday, 25 August 2020

न्यूट्री बड़ा

 

सामग्री -

1 कप पोहा  

1 कप बेसन 

1/4 कप चावल का आटा 

1/2 कप केल के पत्ते. मूंग दाल के पत्ते / पालक के पत्ते 

1 हरी मिर्च 

1 बड़ा चम्मच दरदरी कुटी, भुनी, मूंगफली 

1 छोटा चमच धनिया पाउडर, अमचूर या अनारदाना पाउडर, कसूरी मैथी 

1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट 

1 बड़ा चम्मच तेल 

नमक मिर्च स्वादनुसार 

विधि -

पोहे को धोकर आधा कप पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें 

सारे हरे पत्ते और हरी मिर्च बारीक काट लें.

अब पोहे को हाथ से निचोड़ कर सारा पानी निकल लें और इसमें सभी पत्ते सहित सारे मसाले और बेसन और चावल का आटा डाल लें. 

इसपर, एक चम्मच गरम तेल डालें और सॉफ्ट आटा सा गूंथ लें. 

अब इसलि छोटी छोटी लोइयां बना कर हथेली पर ज़रा सा तेल लगा कर , हल्का सा दबा दें. (कटलेट से थोड़ा पतला और मठरी से थोड़ा मोटा).

अब आपके बड़े तैयार हैं... अब चाहें तो इनपर हल्का सा तेल ब्रश करके एयर फ्र्याएर में सेकें या ओवन में २०० डिग्री पर ग्रिल करे या गर्म तेल में डीप फ्राई ... मर्जी आपकी. 

सुनहरा होने तक सिकने के बाद इन्हें अपनी पसंद की सौस या चटनी से खाएं. 



Thursday, 23 April 2020

Veg Momos and Garlic Chatni (शाकाहारी मोमो और लहसुन की चटनी)

Make Momos easily at home. Bonus. With amazing garlic chilli chutney


Ingredients: 
1 cup maida /plain flour(serves at least 12 pieces)
Small cabbage
1 orange carrot
1 small-medium onion, Garlic finely chopped 
1 inch Ginger

Recipe-
Now make a dough with maida, While kneading it add some salt (pinch) and two spoon oil. Keep this aside
For filling: 
Chop or shred everything. Keep it aside. Now take a pan. Add two spoons oil, add black pepper in it, and ginger garlic (10:1) ginger garlic ratio. And turn the flame off. Now add veggies. (remember we don't need to cook veggies, because the filling will get soggy when you steam)
Momos: 
Now make small sheets of momos. Like we do for pooris. Add filling into them and close it. You can choose your own way of closing them. Remember don't keep the sheets very thick.
Now we got to steam it. If you don't have steamer, then here is a DIY. Take a bhagona/deep pan

or any other steel utensil. Keep a still chhanni/stainer on top of it. boil the water. Brush some oil on momos. place them on the steamer, and put a lid/plate. It takes 15-20 mins for momos to get nicely cooked. Don't overcook.

The bonus: Chutney
Take 6-7 dried red chillies, and one tomato in a bowl. Add some water and put them in microwave on two minutes. Let it cool. Peel out the tomato skin. Now take this, add 15-16 garlic cloves, and a inch of ginger. In a blender or mixer. Grind it. After scooping it out. Add oil, vinegar, and salt. It is ready. 


BY- Rashi 

Wednesday, 22 April 2020

पंचरत्न बेक्ड कचौड़ी

सामग्री -
1 कप बारीक सूजी
1 उबले, कद्दूकस किये आलू
1 /2  कप उबले, मसले मटर
1 /2  कप मक्के का आटा
1 /2  गेहूं का आटा
1 कप तेज गरम पानी
1 छोटा चम्मच - धनिया पाउडर, जीरा, अजवाइन
2 बड़े चम्मच तेल
नमक,धनिया पट्टी, हरी मिर्च बारीक कटी, लाल मिर्च पीसी - अपने स्वादनुसार।

विधि - 
सबसे पहले सूजी में गरम पानी डालकर अच्छी तरह मिलकर आधा घंटे के लिए ढक कर रख दीजिये।
अब इसमें आलू, मटर और सभी सूखे व ताजे मसाले डालिये और अच्छी तरह मिलाइये।
अब इसमें धीरे धीरे मक्के और गेंहूं का आता डालिये, तेल डालिये और मीडियम सॉफ्ट आटा गूंथ लीजिये. (आटा गूंथने के लिए सामान्यत: अतिरिक्त पानी की आवश्यकता नहीं पड़ती, परन्तु यदि आपको लगे कि आटा खुश्क या सख्त हो रहा है तो थोड़ा सा पानी आवश्यकता अनुसार डाल सकते हैं)
अब इनकी माध्यम आकार की लोइयां बनाइये और हा
थ पर थोड़ा सा तेल या घी लगाकर हथेली पर ही फैलाकर बेकिंग ट्रे पर रखते जाइये।
बेक्ड कचौरी के लिए - ओवन को 200 c पर गर्म कीजिये और इन कचौड़ियों पर हल्का तेल ब्रश करके बेक्ड होने के लिए ओवन में करीब 15 -20 मिनट के लिए रख दीजिये।  अब कचौड़ियों को पलटिये, तेल ब्रश कीजिये और फिर से करीब 10 मिनट के लिए बेक्ड कीजिये ( कचौड़ियाँ दोनों तरफ से सुनहरी होनी चाहिए। इसमें बेकिंग का समय कुछ काम या ज्यादा हो सकता है)
*इन्हीं कचौड़ियों को आप बेक करने की जगह सामान्य कचौड़ियों की तरह तेल में तल भी सकते हैं 
*और यदि चाहें तो इसी आटे  में थोड़ा सा  लगाकर, बेल कर इनके परांठे भी बना सकते हैं. 

तीनो ही रूप में जबरदस्त स्वादिस्ट यह व्यंजन अपने पसंद के आचार अथवा चटनी के साथ खाएं , खिलाएं. 

Sunday, 29 March 2020

क्रिस्पी स्पाइसी लहसुनि आलू (Crispy, Spicy Garlic potatoes)


सामग्री -

8-10 - उबले हुए आलू (गोल आकार में कटे हुए)
14-15 - लहसुन की कलियाँ
2 - हरी मिर्च (ऐच्छिक)
1 इंच अदरक
1  छोटा चम्मच जीरा, गरम मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर,
1 /2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 खाने का चम्मच  धनिया पाउडर,  धनिया पत्ती
1  बड़ा चम्मच सरसों का तेल
1 छोटा चम्मच ओरिगैनो या कोई अन्य हर्ब (ऐच्छिक)
नमक, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर, कुटी लाल मिर्च (चिली फ्लेक्स) स्वादनुसार

विधि - 
  • मिक्सी में लहसुन और अदरक को थोड़े से पानी के साथ पीसें .
  • पैन में तेल डालें, जीरा, लहसुन अदरक का पेस्ट और हरी मिर्च डालें।
  • थोड़ा पकाएँ ( करीब 2 मिनट तक भूनें.)
  • अब इसमें आलू डालें, फिर नमक सहित सभी मसाले डालें और अच्छी तरह से मिलाते हुए करीब 2 -3 मिनट तक भूनें.
  • स्वादिष्ट, करारे, मसालेदार लसुनी आलू  खाने के लिए तैयार हैं
  • कुटी लाल मिर्च,ओरिगैनो और धनिया पत्ती डाल कर परोसें।
Ingredients -
8-10 - boiled potatoes (cut into round shape)
14-15 - Garlic cloves 
2 - Green Chillies (optional)
1 inch ginger
1 teaspoon cumin seeds, garam masala powder, dry mango powder,
1/2 teaspoon turmeric powder
1 spoon coriander powder, coriander leaves
1 tablespoon mustard oil
1 teaspoon Oregano or any other herb (optional)
Salt, red chilli powder, Kashmiri chilli powder, crushed red chilli (chilli flakes) to taste

Method -
  • Grind garlic and ginger in the grinder with a little water.
  • Add oil to the pan, add cumin, garlic ginger paste and green chillies.
  • Cook a little (fry for about 2 minutes.)
  • Now add potatoes to it, then add all the spices including salt and fry for about 2 -3 minutes after mixing well.
  • Delicious, crispy, spicy lasuni potatoes are ready to eat
  • Serve with chilli flakes, oregano and coriander leaves.
BY Rijul 

Friday, 27 March 2020

खिच्चू

सामग्री-

2 कप पानी
1 कप चावल का आटा
1 छोटा चम्मच - जीरा, अजवाइन, सफ़ेद तिल, बारीक कटी हरी मिर्च,
1 खाने का चम्मच तेल
1/2  छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
नमक स्वादनुसार
सजाने के लिए - हरा धनिया, लाल पीसी मिर्च और मूंगफली का तेल (एच्छिक)

विधि - 

  •  एक गहरे बर्तन में पानी गरम करें 
  • इसमें जीरा, अजवाइन, हरी मिर्च, तिल, नमक, तेल, बेकिंग सोडा डालकर 2-3 मिनट उबालें.
  • अब इसमें चावल का आटा डालकर लकड़ी के चम्मच से लगातार हिलाते हुए मिलाएं, 
  • ध्यान रहे लम्प्स न बनें और एक मुलायम सा आटा बन जाए.
  • अब इसे धीमी आंच पर पाँच मिनट के लिए ढक कर रख दें. 
  • अब भाप के लिए बर्तन गर्म करें और उसकी ट्रे पर हल्का तेल लगाकर तैयार करें.
  • अब चावल के आटे वाली आंच बंद करें और इस गर्म मिश्रण के ही गोले बनाकर, हल्का चपटा कर, बीच में छेद कर के बड़े जैसे आकार के खिच्चू बना लें. ( यह बनाते वक़्त हथेली पर ठंडा पानी लगा लें, जिससे गर्म मिश्रण हथेली पर न चिपके) .
  • अब इन बड़े के आकर के खिच्चू भाप के लिए ट्रे में रखें और इन्हें भाप में 8-10 मिनट तक पकाएं. 
  • अब इन्हें निकालें, इनके ऊपर लाल पीसी मिर्च छिड़कें, थोडा सा मूंगफली का तेल डालें और गर्म गर्म परोसें.
  • इन्हें आप अपनी मनपसंद चटनी के साथ भी खा सकते हैं, वरना ये यूँ ही बेहद स्वादिष्ट लगते हैं. 




Sunday, 24 November 2019

बिना दाल और तेल का मेदू वड़ा

सामग्री -

3 ब्रेड के पीस 
1/ 2 कप सूजी 
1/4 कप चावल का आटा 
1/2 कप दही 
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई 
4 -5 करी पत्ता बारीक कटे हुए 
1 मध्यम प्याज बारीक कटा हुआ 
1 इंच अदरक बारीक कटा हुआ 
एक चुटकी हींग 
1 चम्मच तेल 
नमक स्वादनुसार 

विधि -

ब्रेड पीस को पानी में भिगोकर छोटे टुकड़ों में तोड़ कर एक बड़े बर्तन में रखें. 
इसमें सूजी, चावल का आटा और दही डालें. 
और अच्छी तरह मिलाकर 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें 
अब इसमें बाकी सब चीजें डालें और एक मुलायम आटा गूंथ ले 
आटा गूंथने के समय आवश्यकता अनुसार कम या ज्यादा दही का प्रयोग किआ जा सकता है 
अब इस गिनते हुए मिक्सर के छोटे छोटे गोले लेकर. हथेली पर थोड़ा पानी लगाकर वडे बनाएं और एयर फ्रायर के ऊपर वाले शेल्फ पर रखें.
वड़ों के दोनों तरफ ब्रश से थोड़ा थोड़ा तेल लगा दें 
अब इन्हें पहले 8 मिनट के लिए रखें. फिर पलट कर 8 मिनट के लिए रखें . 
बस ... आपके हेल्थी, तुरत फुरत मेदू वडे तैयार हैं... इसे बेशक नारियल की चटनी के साथ खाएं या किसी कैचप से... स्वादिष्ट लगेंगे. 

* आप इन्हें एयर फ्रायर की जगह अप्पे पैन में भी बना सकते हैं. 

Thursday, 27 June 2019

आठ मिनट कलाकंद.

सामग्री - 
1  डिब्बा कन्डेन्स्ड मिल्क (400 ग्राम  1 गिलास सूखा दूध का पाउडर  100 ग्राम बिना नमक का मक्खन
1 कप घर पर बनाया हुआ ताज़ा पनीर (फुल फेट दूध को उबालिए उसमें एक नीबू का रस डालकर चलिए. दूध और पानी के अलग होते ही गैस बंद कर दीजिये. इसे एक मलमल के कपड़े में, ठन्डे पानी से थोड़ा सा धोकर छानिये और पूरा पानी निकल जाने दीजिये. आपका पनीर तैयार है. )
1 बड़ा चम्मच कुटे हुए पिस्ते 
1 छोटा चम्मच पिसी इलायची 

विधि -
सबसे कन्डेन्स्ड मिल्क, सूखा दूध का पाउडर, मक्खन को एक मिक्रोएबल बाउल में डाल कर 3 मिनट के लिए हाई पर माइक्रो कीजिये।  अब इसे निकालिये और चम्मच से अच्छी तरह मिलाइये। फिर से 2 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रखिये। 
एक बार फिर निकालें और अच्छी तरह से मिक्स करें अब तक आपको यह मिश्रण खोवे की तरह दिखने लगेगा और बर्तन छोड़ने लगेगा। 
अब इसमें ताज़ा बना पनीर हाथ से हल्का सा मसल कर डालें, इलायची पाउडर डालें अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट के लिए फिर माइक्रोवेव करें।
एक बार फिर निकालें, देखें कि मिश्रण पूरी तरह एक साथ मिल गया है या नहीं एवं उसने बर्तन से घी छोड़ दिया है , यदि नहीं तो एक बार फिर अच्छी तरह मिलाकर 1  मिनट के लिए माइक्रो कर लें. 
अब इस मिश्रण को एक चिकनी थाली या ट्रे में निकालें, सपाट चम्मच से पूरी तरह फैलाएं, इसपर ऊपर से कुटे हुए पिस्ते बुरकें और ठंडा होने दें.
थोड़ा ठंडा होने पर इसे फ्रिज में रख दें और करीब आधे घंटे बाद निकाल कर साफ़ चाकू से मनपसंद आकार के पीस काटें. 
आपका स्वादिष्ट, सुन्दर कलाकंद तैयार है. प्रेम से खाएं - खिलाएं 






Monday, 20 May 2019

चिली इडली

सामग्री -

1 कप सूजी
1 /2  कप दही
1 /2  पानी
1 छोटा चम्मच नमक
1 खाने का चम्मच फ्रूट साल्ट (इनो )
1 बड़ा चम्मच तेल
1 माध्यम प्याज कटा हुआ
1 छोटा चम्मच चने की दाल (ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच राइ
2  हरी मिर्च बीच में से चीरी हुई
1 छोटा चम्मच चाट मसाला
1  खाने का चम्मच हॉट टमाटो सॉस
4 -5  करी पत्ते


विधि - 


  • पहले इडली स्टैंड जिसमें रखना है उस बर्तन में पानी डालकर गरम होने रख दो और इडली स्टेंड में हल्का हल्का तेल या घी चुपड़ लो. 
  • अब एक कप सूजी को आधा कप दही और आधा कप पानी के साथ घोल कर 10 मिनट रख दो. 
  • अब इसमें 1 छोटा चम्मच नमक डालो और मिलाओ. 
  • घोल न ज्यादा पतला होना चाहिए न गाढ़ा. आवश्यकता अनुसार पानी मिला लो. 
  • अब इसमें एक खाने का चम्मच इनो डालो और अच्छी तरह मिला कर तुरंत इडली स्टैंड में डालकर, भाप में 12-15 मिनट तक पकाओ. 
  • गैस बंद करो. 2 मिनट रुको. 
  • अब इडली निकालो और उन्हें ४ टुकड़ों में काटो. 
  • एक नॉनस्टिक पेन में थोड़ा तेल डालकर गरम करो और उसमें चने की दाल, राइ, करी पत्ता, हरी मिर्च का बघार लगाओ 
  • इसमें इडली के टुकड़े डालो और अच्छी तरह मिलाओ 
  • अब इसमें चाट मसाला और टमाटो सॉस डालो थोड़ा पानी छिटको और खूब अच्छी तरह मिलाओ। 
  • इसे एकदम धीमी आंच पर दो मिनट के लिए धक् कर रख दो 
  • अब गैस बंद करो और चिल्ली इडली को गर्मागर्म परोसो. 

Monday, 22 April 2019

अप्पम - स्टू

स्टू के लिए - (4 लोगों के लिए)

सामग्री -
2 गाजर (छिले और छोटे चौकोर टुकड़ों  में कटे हुए)
1 मध्यम आलू (छिले और छोटे चौकोर टुकड़ों में कटे हुए)
1 /2  कप मटर के दाने
1 मध्यम प्याज
1 कप फूल गोभी के कटे हुए फूल
1 इंच अदरक पिसा हुआ
आधा इंच दालचीनी
2 लौंग
2 छोटी इलायची
2 हरी मिर्च
1 कप नारियल पानी
1 कप नारियल दूध या नारियल क्रीम
4 -5 करी पत्ते
1 खाने का चम्मच तेल (नारियल या इच्छानुसार)
नमक स्वादनुसार

विधि -

  • सबसे पहले एक कढ़ाही या गहरे बर्तन में तेल डालकर गर्म करें। 
  • अब इसमें प्याज के मध्यम आकार के चौकोर टुकड़े काटकर डालें। साथ में करी पत्ता, बीच में से चीरी हुई हरी मिर्च, लौंग, दालचीनी, इलायची भी डालें और थोड़ी सी देर भूनें। (प्याज लाल नहीं करने हैं) 
  • अब इसमें बाकि सब्जियां भी डालें, नमक डालें और मिलाएं।
  • अब इसमें नारियल पानी और एक कप सादा पानी डालकर उबालें और फिर आंच धीमी कर, ढक कर करीब  10 मिनट ( सब्जियां पकने तक व रसा थोड़ा गाढ़ा होने तक) पकाएं।
  • अब इसमें नारियल की क्रीम / दूध डालें और एक उबाल आने तक हिलाते हुए पकाएं। 
  • गर्मागर्म स्टू तैयार है. इसे अप्पम के साथ खाएं, खिलाएं। 

नोट- यदि चाहें तो इसी में झींगें या मछली भी हल्का सौते करके डाल सकते हैं. 

तुरत फुरत अप्पम के लिए -

सामग्री
    1 कप चावल भीगे हुए 
    आधा कप पके हुए चावल
    2 सफ़ेद ब्रेड के पीस किनारे काटे हुए और पानी में डालकर निचोड़े हुए 
    1 कप नारियल का दूध 
    1 छोटा चम्मच शक्कर
    1 छोटा चम्मच नमक  
    1 छोटा चम्मच फ्रूट साल्ट 
    तेल सेकने के लिए 

विधि 
  • मिक्सर जार में भीगे चावल, पके हुए चावल और ब्रेड के पीस डालकर पीसकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। 
  • अब इसमें शक्कर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। 
  • फ्रूट साल्ट को चावल के घोल में मिला लें।  
  • अब इसमें नारियल का दूध मिलाएं। ध्यान रखें घोल ना बहुत ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा हो। 
  • उसके बाद एक नॉन-स्टिक कढ़ाही पैन गर्म करें और उस पर तेल लगाएं।
  • अब एक बड़ी चम्मच में अप्पम घोल लेकर पैन में डालें और पैन को गोल घुमाकर घोल को गोल शेप में फैलाएं.
  • फिर पैन को ढककर अप्पम को हल्का सुनहरा होने तक पकने दें.
  • तैयार अप्पम अपने आप किनारे छोड़ने लगेगा, इसे निकालें और गर्मागर्म स्टू के साथ परोसें.

Wednesday, 17 April 2019

लोबिया के चीले

सामग्री -

1 कप भीगा हुआ लोबिया/ Black eye beans (कम से कम 8 घंटे भीगा हुआ)
1 बड़ा चम्मच सूजी
1 बड़ा चम्मच ताज़ा डिल (कटा हुआ ) या हरा धनिया
हरी मिर्च स्वादानुसार (कटी हुईं)
1 छोटा चम्मच भुना, पिसा जीरा
1 इंच अदरक
नमक, मिर्च स्वादानुसार
घी या तेल सेकने के लिए.

विधि -
  • भीगे हुए लोबिया को जरुरत भर पानी डालकर, अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सी में पीस लें.
  • अब इसमें बाकि सभी सामग्री और मसाले मिलाएं और गाढ़ा घोल बना लें. 
  • गैस पर नॉनस्टिक तवा रखें और उसपर गहरे चम्मच की सहायता से लोबिया के घोल को डोसे या पैनकेक से थोड़ा मोटा फैलाएं.  
  • थोड़ा सा घी या तेल छिड़कें और एक ढक्कन से करीब एक मिनट या नीचे से सुनहरा होने तक ढक दें. 
  • अब चीला पलटें और दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेकें. 
  • चीला तैयार है. इस बेहद पौष्टिक और पाचन में आसान चीले को किसी भी समय, हरे धनिया, टमाटर, लहसुन या अपनी मनपसंद चटनी के साथ गरमागरम खाएं - खिलाएं. 
Image may contain: food

Wednesday, 20 March 2019

मशरूम कॉर्न पेस्ट्री. Mushroom Corn Pastry

सामग्री -


100 ग्राम मशरूम 
100 ग्राम मक्के के उबले दाने 
2 कलियाँ लहसुन की 
1 बड़ा चम्मच तेल 
50 ग्राम कद्दूकस की हुई चीज़ 
नमक, काली मिर्च स्वादनुसार 
1  छोटा चम्मच सूखा या ताज़ा थाइम (या अपने पसंद का हर्ब)
1  बड़ा चम्मच सावर क्रीम (बंधा हुआ दही)
1 रोल पफ़ पेस्टी का 
1 अंडा या 1 चम्मच दूध (ऊपर से लगाने के लिए )
थोड़ा ग्रीस प्रूफ कागज़ (ऑप्शनल)

विधि- 
  • मशरूम और लहसुन को काट लें 
  • एक पेन में तेल गरम करें 
  • उसमें कटा हुआ लहसुन और मशरूम डालें 
  • नमक, मिर्च और थाइम डालें तथा मशरूम पकने तक पकाएं 
  • अब इसमें मक्का के दाने डालें और दो मिनट तक पकाएं 
  • अब आंच बंद करें और इसमें सावर क्रीम व चीज डालकर मिला लें और थोड़ा ठंडा होने दें. 
  • अब पफ़ पेस्टी के रोल को फैलाएं उसके चौकोर (अपनी इच्छानुसार बड़े - छोटे) टुकड़े काट लें 
  • अब हर टुकड़े में मशरूम वाला भरावन भरें और अपनी इच्छानुसार डिजाइन में बंद करके पेस्ट्री बना लें 
  • इनको 1 घंटा फ्रिज में रख दें 
  • अब ओवन को 180 डिग्री पर प्री हीट करें 
  • एक ओवन ट्रे पर ग्रीस प्रूफ कागज़ लगाएं और पेस्ट्री पर अंडे का ग्लेज लगाकर उसमें रखें 
  • अब इन्हें सुनहरा होने तक बेक करें (लगभग 10 -15 मिनट) . 
आपकी स्वादिष्ट मशरूम कॉर्न पेस्ट्री

तैयार हैं. इन्हें अपनी पसंद की सॉस के साथ खाएं- खिलाएं। 

Tuesday, 19 March 2019

सूजी के गोलगप्पे. Sooji ke golgappe


सामग्री
 -

गोलगप्पों के लिए
1 कटोरी सूजी
1/4 कटोरी गुनगुना तेल
1/2 छोटा चम्मच नमक
गरम पानी गूंथने के लिए
तेल तलने के लिए
एक गोल क़तर काटने के लिए

भरावन के लिए -
1 बड़ा आलू उबला, छिला हुआ
1 बड़ा चम्मच मटर सफ़ेद/ चना उबला हुआ (ऑप्शनल)
1/2 छोटा चम्मच भुना। पिसा जीरा
छोटा कटा प्याज (ऑप्शनल)
नमक. लाल पीसी मिर्च स्वादनुसार

पानी के लिए -
1/2 लीटर पानी
1 मुट्ठी पुदीना के पत्ते
3-4 हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच काला नमक, भुना पिसा जीरा
1 बड़ा चम्मच जलजीरा मसाला (ऑप्शनल)
1 छोटा चम्मच इमली का पेस्ट
1/4 छोटा चम्मच हींग

विधि -

गोलगप्पों के लिए -
सूजी में तेल और पानी मिलकर अच्छी तरह गूंथ लें
अब इसे ढक कर 10 मिनट के लिए रख दें
फिर से खूब मॉल मॉल कर गूंथें जब तक सूजी का आटा मुलायम एवं चिकना न हो जाए
अब इसकी एक बड़ी पूरी बेलें
एक गोल क़तर से इसके छोटे छोटे गोले काट लें
अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इन टुकड़ों को बेलन से एक बार बेल कर गर्म तेल में डालते जाएँ
अब आंच धीमी करें और और धीमी आंच पर ही गोलगप्पों के ऊपर करछी से तेल डालते हुए गोलगप्पों को सेकें।
जब निचली सतह भूरी हो जाये तो गोलगप्पे निकाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें

अब पानी बनायें। 

पुदीना और हरी मिर्च को मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें
अब इसे सभी सूखे मसलों के साथ पानी में डालकर अच्छी तरह मिला लें.
इसमें नमक, मिर्च और खटाई अपने स्वादनुसार बड़ा - घटा लें.

अब मसाला बनायें - 
आलू के छोटे छोटे टुकड़े काटें
इसमें चाहें तो मटर या चने एवं कटा हुआ प्याज मिलाएं
अब इसमें थोड़ा सा नमक और भुना, पिसा जीरा दाल कर मिला लें.


अब आपके गोलगप्पों के लिए सभी चीजें तैयार हैं. एक गोलगप्पा लें. उसकी उपरी सतह पर ऊंगली से छोटा सा छेद करें। अब इसमें भरावन भरें और पानी भर कर पूरा गोलगप्पा एक साथ मूंग में रखें और मजे लेकर खाएं - खिलाएं. 

BY
Tanu

Monday, 18 March 2019

तरबूजी स्ट्रॉबेरी बर्फी. Tarboozi Strawberry Burfee

सामग्री -

1 कप खोवा 
2 बड़े चम्मच स्ट्रॉबेरी क्रश या सिरप 
2 सफ़ेद ब्रेड के पीस, किनारे काट कर चूरा (क्रम्ब) किये हुए  
1 चुकंदर, रंग के लिए (छील कर, घिस कर, उसका जूस निकाल लें.)
1 छोटा चम्मच चीनी 
1 छोटा चम्मच घी 
1 बड़ा चम्मच नारियल का बुरादा 
1 बड़ा चम्मच या मुट्ठी भर हरे रंग की टूटी- फ्रूटी या चॉको चिप 

विधि -

  • खोवे को भून लें 
  • उसमें चीनी डाल कर, चीनी घुलने तक पका लें 
  • आंच धीमी करें और टूटी फ्रूटी / चॉको चिप छोड़कर सभी सामग्री मिला लें 
  • अब इसे एक बार मिक्सी में चला लें 
  • अब यदि यह जमने लायक मिश्रण से ढीला लगे तो इसे एक बार और आंच में पका लें. 
  • अब इसे एक चिकनी ट्रे में  टूटी फ्रूटी या चॉको चिप डालकर, अच्छी जमा दें 
  • इसे सेट होने के लिए 15 मिनट फ्रिज में रखें, फिर निकालकर मनपसंद आकार में काट लें.
आपकी तरबूज़े की फांक सी लगने वाली खूबसूरत, स्वादिष्ट स्ट्रॉबेरी बर्फी तैयार है.