Tuesday 14 April 2020

झटपट करारी जलेबी

सामग्री - 


चाशनी के लिए - 
1 कप चीनी
1 कप पानी
4-5 इलायची
1 चम्मच दूध
आधा नींबू का रस
केसर के धागे

जलेबी के लिए- 
1 कप मैदा
1/4 कप दही
1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
1 चुटकी पीला या नारंगी खाने वाला रंग (ऐच्छिक)
तलने के लिए घी।

विधि -
सबसे पहले एक तार की चाशनी बनाइये
  • इसके लिए एक गहरे बर्तन में  चीनी और पानी डाल कर उबालिये।
  • इसे साफ करने के लिए दूध डालिये और उबलने पर जो झाग ऊपर आये उसे निकाल दीजिए।
  • अब इसमें। इलायची कूट कर डालिये और केसर डाल कर एक तार की चाशनी बनने तक उबालिये।
  • गैस बंद कीजिये, इसमें नीबू का रस डालियेऔर इसे एक तरफ रख दीजिए ।

अब जलेबी बनाने के लिए -
  • मैदा में दही डालिये और बहुत थोड़ा पानी डालकर एक गाड़े से थोड़ा हल्का घोल बनाएं। (दोसे के घोल से थोड़ा गाढ़ा) 
  • इसमें बेकिंग पाउडर डालें और रंग मिलाएं
  • अच्छी तरह सब मिलाएं , एक भी गांठ न पड़े।
  • अब एक फैले हुए बर्तन में घी डालकर मध्यम गर्म करें।
  • अब मैदे के घोल को किसी कुप्पी में डालें, या मोटे प्लास्टिक की मेहंदी जैसी कुप्पी बनाकर उसमें डालें।
  • अब इससे माध्यम आंच पर, गोल गोल घुमाकर घी में जलेबी बनाएं। 
  • जलेबी को दोनो तरफ से थोड़ा सख्त होने तक और रंग बदलने तक सेकें। 
  • अब इन्हें तुरंत गुनगुनी चाशनी में डालकर डुबो दें। 
  • अब रस इनमें भर जाए (करीब 2 मिनट) तो इन्हें निकालिये और गर्मागर्म खाइये। 
नोट - 
*जलेबी सेकते समय ध्यान रखिये कि आंच मध्यम हो और जलेबी का रंग ज्यादा लाल ने होने पाए। वर्ना चाशनी में पड़ने के बाद वे काली दिखेंगी। क्योंकि चाशनी में पड़ने के बाद उनका रंग और गहरा हो जाता है।
 *मैदा का घोल न पतला हो न अधिक गाढ़ा। वर्ना जलेबी ठीक नहीं बनेगी। 






2 comments:

  1. वाह!! रोचक रेसिपी है...बनाने की कोशिश करूँगा...

    ReplyDelete